ePaper

हेमंत सोरेन की क्रिमिनल याचिका पर हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करेगा ईडी, 12 फरवरी को होगी सुनवाई

Updated at : 05 Feb 2024 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand high court on hemant soren

हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल क्रिमिनल याचिका पर सोमवार (5 फरवरी) को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 9 फरवरी तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल क्रिमिनल याचिका पर सोमवार (5 फरवरी) को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 9 फरवरी तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा. इसके साथ ही केस की सुनवाई की नई तारीख मुकर्रर कर दी. कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी. हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. उनकी इसी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस एके राय की पीठ में सुनवाई हुई.

कपिल सिब्बल ने हेमंत सोरेन, अमित दास ने ईडी का रखा पक्ष

हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में ईडी के खिलाफ दायर रिट पिटीशन वापस लेने के लिए आईए दाखिल की थी. लेकिन, सुप्रीम कोर्ट में जब उनकी याचिका खारिज हो गई, तो उन्होंने आईए वापस ले लिया. इसके बाद अमेंडमेंट पिटीशन फाइल हुई. सप्लीमेंट्री डॉक्युमेंट्स भी पेश किए. सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील कपिल सिब्बल और पीयूष चित्रेश ने हेमंत सोरेन का पक्ष रखा. वहीं, ईडी का पक्ष अमित कुमार दास ने रखा.

Also Read: चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल हुए झारखंड के पूर्व सीएम, लगे हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे

हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई गैरकानूनी : कपिल सिब्बल

हेमंत सोरेन के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल की गिरफ्तारी गैरकानूनी है. प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन के खिलाफ अब तक जो कार्रवाई की है, वह पूरी तरह से गलत है. उनकी गिरफ्तारी, उनकी रिमांड, सब कुछ गलत है. उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई आरोप बनता ही नहीं है, फिर गिरफ्तारी क्यों हुई.

Also Read: विधानसभा में हेमंत सोरेन- मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, 31 जनवरी को देश के इतिहास में जुड़ा काला अध्याय

हेमंत के खिलाफ जारी कार्रवाई को बताया राजनीति से प्रेरित

कपिल सिब्बल ने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन के खिलाफ हुई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है. झारखंड की सरकार को अस्थिर करने के इरादे से ही राजनीतिक विद्वेष के तहत उनके खिलाफ यह कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर की गई है.

Also Read: Jharkhand Assembly Special Session LIVE: चंपाई सरकार के पक्ष में पड़े 47 वोट, सरयू राय ने नहीं किया मतदान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola