Jharkhand: एक तरफा प्यार में जलायी गयी युवती की रिम्स में हुई मौत, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

एक तरफा प्यार में जलायी गयी दुमका की युवती की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवती 95 फीसदी जल चुकी थी. रिम्स के बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा था.
Jharkhand Crime News: एक तरफा प्यार में जलायी गयी दुमका की युवती की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवती 95 फीसदी जल चुकी थी. रिम्स के बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा था.
क्या है घटनाक्रम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवती दुमका के जरूवाडीह मोहल्ले की रहने वाली थी. कमरे में सो रही युवती पर मनचले आशिक ने खिड़की से पेट्रोल डाल कर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी थी. इस दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर घरवालों की नींद खुली, तो आनन-फानन में उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. प्रारंभिक उपचार के दौरान अस्पताल प्रबंधन और परिजनों ने घटना की सूचना नगर थाना को दी. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पीड़िता को करता था परेशान
मंगलवार को घटित घटना के बाद युवती को इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर चंद्रजीत सिंह और एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने पीड़िता से घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली. जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मोहल्ले का शाहरूख युवती से एकतरफा प्यार करता था. लेकिन, युवती उससे बात करना भी पसंद नहीं करती थी. वह कुछ दिनों से युवती को चलते-फिरते रास्ते में भी परेशान किया करता था. मोबाइल पर भी फोन कर दोस्ती करने के लिए दवाब देता था. सोमवार की देर शाम भी आरोपी ने फोन कर दोस्ती करने की बात कही थी. लेकिन उसने इनकार कर दिया था. मंगलवार की रात वह अपने कमरे में सोयी थी. सुबह आरोपी ने ऊपर खिड़की से पेट्रोल छिटकर कर आग लगा दी और फरार हो गया.
पीड़िता को जान से मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
इस संबंध में दुमका के एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने कहा कि मामला एकतरफा प्यार का है. इनकार करने पर युवक ने युवती को जलाकर जान से मारने का प्रयास किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




