झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, रांची में शुरू हो रही एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू की 'नौकरी दिलाने वाली ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में शुरू होगी एयर होस्टेस एवं ग्राउंड क्रू ट्रेनिंग, Pic Credit- AI, Only for Symbolism

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने 'डिप्लोमा इन एविएशन एंड मैनेजमेंट' के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है. राज्य के युवाओं के लिए एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ट और ग्राउंड क्रू बनने का सपना पूरा होने वाला है. अगस्त के अंत तक मेरिट लिस्ट जारी होगी.

विज्ञापन

रांची: झारखंड सरकार के नगर विमानन प्रभाग के अंतर्गत संचालित 'झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट' के एयर होस्टेस एवं ग्राउंड क्रू ट्रेनिंग प्रभाग की ओर से 'डिप्लोमा इन एविएशन एंड मैनेजमेंट' पाठ्यक्रम के लिए चयन साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. वर्षों के इंतजार के बाद राज्य के युवाओं के लिए एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ट और ग्राउंड क्रू की नौकरी दिलाने वाली ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अगस्त के अंतिम सप्ताह में जारी होगी मेरिट लिस्ट

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम वरीयता सूची अगस्त के अंतिम सप्ताह में संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नामांकन और आगे की प्रक्रिया की जानकारी निर्धारित माध्यमों से दी जाएगी. संभावना व्यक्त की जा रही है कि अभ्यर्थियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण अगले माह (सितंबर) से शुरू हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: गुमला की सड़कों पर अब नहीं चलेगी लापरवाही! जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत का निर्देश, दुर्घटनाओं पर डीसी सख्त

चयन प्रक्रिया में कौशल और भाषा दक्षता पर रहा जोर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को विमानन क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार करना और उद्योग-उन्मुख कौशल उपलब्ध कराना है. साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, संचार कौशल (Communication Skills), अंग्रेजी भाषा में दक्षता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का बारीकी से मूल्यांकन किया गया.

एविएशन सेक्टर में करियर के खुलेंगे नए द्वार

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक कैप्टन एसपी सिन्हा ने बताया कि देश में एविएशन सेक्टर के विस्तार के साथ ही रोजगार की अपार संभावनाएं बन रही हैं. संस्थान का उद्देश्य केवल सर्टिफिकेट देना नहीं, बल्कि युवाओं को पूरी तरह से व्यावसायिक दक्षता, अनुशासन और हॉस्पिटैलिटी स्किल से लैस करना है. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को विभिन्न एयरलाइंस, एयरपोर्ट्स, ग्राउंड हैंडलिंग और पैसेंजर सर्विस जैसे क्षेत्रों में करियर के बेहतर अवसर मिलेंगे. गौरतलब है कि झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट इससे पूर्व राज्य में 'कमर्शियल पायलट लाइसेंस' (CPL) का प्रशिक्षण भी सफलतापूर्वक शुरू कर चुका है.

ये भी पढ़ें: सावन की अंतिम सोमवारी पर टांगीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगायी कतार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola