30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड के किसानों की आमदनी सबसे कम, केवल 4,895 रूपये ही कमाते हैं प्रति माह, जानें कौन से राज्य है सबसे बेहतर

सांख्यिकी मंत्रालय की रिपोर्ट : यह देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के किसान परिवारों की औसत आमदनी में सबसे कम. छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के किसानों की आमदनी भी क्रमश: दोगुनी व ढाई गुनी है

रांची : झारखंड के किसान परिवारों की औसत आमदनी प्रति माह सिर्फ 4,895 रुपये ही है. सभी स्रोतों से प्राप्त किसान परिवार की इस कुल आमदनी में फसल से होनेवाली आमदनी सिर्फ 1,102 रुपये शामिल है. साथ ही मजदूरी के 2,783 रुपये, लीज पर खेती से 24 रुपये की आमदनी, पशुधन से 827 रुपये व गैर कृषि कार्य से होनेवाली 158 रुपये की आमदनी भी कुल आय में शामिल है.

यह सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के किसान परिवारों की औसत आमदनी में सबसे कम है. छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के किसानों की आमदनी भी क्रमश: दोगुनी और ढाई गुनी है. भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय ने किसानों की स्थिति पर जारी ताजा आंकड़ों में इसका उल्लेख किया है.

सर्वे में आर्थिक पहलुओं को किया शामिल :

सांख्यिकी मंत्रालय ने देश के किसानों की स्थिति के मामले में सितंबर 2021 में ताजा रिपोर्ट जारी की. ग्रामीण भारत में किसानों की स्थिति की 77वें दौर के सर्वेक्षण में आकलन करने के लिए आर्थिक पहलुओं को शामिल किया गया. इसमें जमीन, मजदूरी, लीज पर खेती, फसल के अलावा दूसरे काम से होनेवाली आमदनी शामिल की गयी.

सर्वेक्षण में सिर्फ अंडमान निकोबार द्वीप समूह के किसानों को शामिल नहीं किया गया. सांख्यिकी मंत्रालय की रिपोर्ट में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के किसानों की औसत मासिक आमदनी का उल्लेख किया गया है.

मेघालय के किसान परिवारों की स्थिति सबसे बेहतर

नवगठित छत्तीसगढ़ के किसान परिवारों की औसत मासिक आमदनी 9,677 रुपये प्रति माह है, जो झारखंड के किसान परिवार की अामदनी से करीब दोगुनी है. उत्तराखंड के किसान परिवार की आमदनी प्रतिमाह औसतन 13,552 रुपये हैं, जो झारखंड की तुलना में ढाई गुना से अधिक है.

पूरे देश में सबसे अधिक औसत मासिक आमदनी मेघालय के किसान परिवारों की है. मेघालय के किसान परिवार की औसत कुल आमदनी प्रति माह 29,348 रुपये है. इस मामले में पंजाब के किसान दूसरे और हरियाणा के किसान तीसरे नंबर पर हैं. पंजाब के किसानों की कुल औसत आमदनी प्रति माह 26,701 रुपये और हरियाणा के किसानों की कुल आमदनी प्रति माह औसतन 22,841 रुपये है.

देश के अलग अलग हिस्सों के किसानों की मासिक आमदनी(रुपये में)

राज्य मजदूरी लीज फसल पशुधन अन्य कुल

आंध्र प्रदेश 4,849 189 27342046 662 10,480

अरुणाचल प्रदेश 2,976 00 5,818 4,690 5741 19,225

असम 5,581 36 3,262 1,120 676 10,675

बिहार 2,503 82 2,739 1,739 479 7,542

छत्तीसगढ़ 4,444 51 4,336 524 321 9,677

गुजरात 4,415 53 4,318 3,477 369 12,631

हरियाणा 7,861 621 9,092 4,020 1,249 22,841

हिमाचल प्रदेश 6,393 71 2,552 1,822 1,326 12,153

जम्मू-कश्मीर 12,171 292 1,980 2,276 2,200 18,918

झारखंड 2,783 24 1,102 827 158 4,895

कर्नाटक 4,576 104 6,835 1,663 264 13,441

केरल 10,201 150 3,638 1,050 2,876 17,915

मध्य प्रदेश 2,488 54 4,309 1,295 193 8,339

महाराष्ट्र 4,324 34 4,747 1,540 847 11,492

मणिपुर 41,147 25 3,221 2,625 1,209 11,227

मेघालय 6,936 106 21,060 842 404 29,348

मिजोरम 6,545 52 8,694 1,750 923 17,964

नगालैंड 3,970 02 2.010 3,801 93 9,877

ओड़िशा 2,649 29 1,569 416 449 5,112

पंजाब 5,981 2,652 12,597 4,457 1,014 26,701

राजस्थान 5,356 77 3,731 2,356 1,000 12,520

सिक्किम 6,469 03 4,065 1,376 534 12,447

तमिलनाडू 6,497 72 2,641 2,000 715 11,924

तेलंगाना 2,961 67 4,937 689 748 9,403

त्रिपुरा 4,974 24 2,912 960 1.048 9,918

उत्तराखंड 3,728 191 5,277 3,292 1,064 13,552

उत्तर प्रदेश 2,900 119 3,290 1,365 387 8,061

पश्चिम बंगाल 3,721 94 1,547 465 935 6,762

Posted By : Sameer Oraon

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें