ePaper

बीजेपी ने हेमंत सोरेन को दे दिया वाकओवर! बरहेट से क्यों नहीं की उम्मीदवार की घोषणा?

Updated at : 19 Oct 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren JMM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

Jharkhand Elections: भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शनिवार की शाम को अपने 66 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. बरहेट से किसी को टिकट नहीं दिया है.

विज्ञापन

Jharkhand Elections 2024|Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को वाकओवर दे दिया! पार्टी ने बरहेट विधानसभा सीट से उम्मीवार की घोषणा क्यों नहीं की! भाजपा की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद ऐसी चर्चा तेज है.

BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की लिस्ट

भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शनिवार की शाम को अपने 66 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इस सूची में 12 महिलाएं हैं. 2 मुख्यमंत्री हैं. 2 मुख्यमंत्री की पत्नी चुनाव लड़ रहीं हैं. एक मुख्यमंत्री की बहू को भाजपा ने चुनाव के मैदान में उतारा है. पार्टी इस बार के चुनाव में 68 सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है.

बरहेट विधानसभा सीट पर नहीं दिया उम्मीदवार

इसमें से 66 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई. लेकिन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सीट बरहेट से भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. हेमंत सोरेन पिछली बार 2 विधानसभा सीटों बरहेट और दुमका से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीट पर जीत दर्ज की थी. बाद में हेमंत सोरेन ने दुमका सीट से इस्तीफा दे दिया था.

दुमका में पराजित हुईं थीं डॉ लोइस मरांडी

हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित दुमका विधानसभा सीट पर उनके छोटे भाई बसंत सोरेन चुनाव लड़े. हेमंत सोरेन ने रघुवर दास की सरकार में मंत्री रहीं डॉ लोइस मरांडी को पराजित किया था. उपचुनाव में बसंत सोरेन के खिलाफ भी भाजपा ने डॉ लोइस मरांडी को ही मैदान में उतारा. एक बार फिर उनको हार का सामना करना पड़ा.

बरहेट है झामुमो का अभेद्य किला

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित संताल परगना की बरहेट विधानसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा की परंपरागत सीटों में एक है. करीब 4 दशक से इस विधानसभा सीट पर झामुमो अजेय है. इसे झामुमो का अभेद्य किला माना जाता है. बरहेट विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. सवाल है कि बीजेपी ने हेमंत सोरेन को वाकओवर दे दिया है या वहां से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार है.

Also Read : BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही फूटा बड़ा बम, मेनका सरदार ने दिया इस्तीफा

Also Read : अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट, झारखंड के पूर्व सीएम ने बीजेपी को कहा- आभार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola