Jharkhand Election Result 2024: जीत के बाद बोले सीएम हेमंत सोरेन, 'साथ चलकर सोना झारखंड के निर्माण का लें संकल्प'

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Nov 2024 5:36 PM

विज्ञापन

Jharkhand Election Result 2024

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में एक बार फिर हेमंत सरकार बन रही है. झारखंड के राजनीतिक में इतिहास में यह पहली बार है कि कोई गठबंधन सरकार ने दो बार लगातार जीत दर्ज की है. इंडिया की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने भी सीएम हेमंत सोरेन को बधाई दी है.

विज्ञापन

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में ‘एक बार फिर हेमंत सरकार’ का नारा सच हो गया है. चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश में एक बार फिर ‘इंडिया’ की सरकार बन गई है. इंडिया गठबंधन ने झारखंड विधानसभा का चुनाव प्रचंड बहुंत से जीत लिया है. पीएम मोदी ने भी सीएम हेमंत सोरेन के इस शानदार जीत की बधाई दी है. चुनाव प्रचार के दौरान काफी आक्रामक प्रचार के बाद भी राज्य में फिसड्डी साबित हुई. चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन उसकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा.

81 सीटों के घोषित हुए नतीजे

झारखंड विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की ओर से सभी 81 सीटों के नतीजे घोषित कर दिये गए हैं. राजनीतिक दलों की अंतिम स्थिति इस प्रकार है.
पार्टी सीटें
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 34
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 21
कांग्रेस 16
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 04
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) 02
ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी 01
लोजपा 01
जद(यू) 01
जेएलकेएम 01
कुल 81

हेमंत सोरेन ने जनता को दिया धन्यवाद

प्रचंड बहुमत से झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने के बाद शनिवार देर शाम सीएम हेमंत सोरेन ने जनता को धन्यवाद दिया. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए साथ चलकर हम सोना झारखंड के निर्माण का संकल्प लें. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में काम करेगी. उन्होंने जनता से भी सुझाव मांगा है. हेमंत सोरेने ने कहा कि राज्य की समस्याओं को जड़ से खत्म करने की सरकार पूरी कोशिश करेगी. हम एक नई ऊर्जा और नई ताकत के साथ झारखंड को सोना झारखंड और हीरा झारखंड बनाने के लिए प्रयास करेंगे.

आदिवासी कार्ड के आगे चित्त हो गया ‘घुसपैठियों’ दांव

बीजेपी ने चुनाव प्रचार में मुख्य चुनावी मुद्दा संथाल परगना क्षेत्र में ‘घुसपैठियों’ को बाहर निकालने को बनाया था, जो जेएमएम ने के ‘आदिवासी’ कार्ड के सामने फीका पड़ गया. इसके अलावा जेएमएम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के कारण लोगों की सहानुभूति भी मिली.

सामने आया हेमंत-कल्पना का दमदार नेतृत्व

झारखंड में इंडिया गठबंधन को मिली बड़ी कामयाबी के पीछे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का दमदार नेतृत्व सामने आया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने चुनावों की घोषणा के बाद करीब 200 चुनावी रैलियां कीं. चुनाव विश्लेषण के अनुसार हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दोनों ही आदिवासी मतदाताओं के बीच सहानुभूति की लहर पैदा करने में कामयाब रहे.

कौन जीता कौन हारा

विधानसभा सीट जीते हारे
दुमका बसंत सोरेन सुनील सोरेन
बेरमो कुमार जयमंगल सिंह रवींद्र पांडेय
बरकट्ठा अमित यादव जानकी प्रसाद यादव
बरहेट हेमंत सोरेन गमालियम हेम्ब्रम
बाघमारा शत्रुघ्न महतो जलेश्वर महतो
चाईबासा दीपक बिरुआ गीता बलमुचू
लातेहार प्रकाश राम बैद्यनाथ राम

Also Read: ‘2100’ पर भारी पड़ी ‘2500’ वाली स्कीम, झारखंड में I.N.D.I.A. ने एनडीए को पछाड़ा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola