Jharkhand Chunav Result 2024: 2100 पर भारी 2500 वाली स्कीम, झारखंड में I.N.D.I.A की बड़ी जीत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Nov 2024 7:03 PM

विज्ञापन

Jharkhand Chunav Result 2024

Jharkhand Chunav Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. अब तक आए रुझानों में इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है. झारखंड में एनडीए पिछड़ गई है. अभी तक के नतीजों में बीजेपी की 2100 वाली योजना पर जेएमएम की 2500 वाली स्कीम भारी पड़ती दिख रही है.  

विज्ञापन

Jharkhand Chunav Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए की 2100 पर इंडिया गठबंधन की 2500 वाली स्कीम भारी पड़ गई है. रुझानों में इंडिया गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती नजर आ रही है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक जेएमएम 33 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 17 सीटों पर आगे है. राष्ट्रीय जनता दल 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं बीजेपी 21 सीटों पर आगे है. रुझानों से साफ है कि प्रदेश में एक बार फिर जेएमएम की सरकार बनने वाली है.

55 सीटों पर ‘इंडिया’ आगे

इंडिया गठबंधन की बात करें तो  जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर झारखंड की 55 सीटों पर आगे चल रही है. रुझानों से साफ है कि एक बार फिर प्रदेश की जनता ने हेमंत सोरेन सरकार पर भरोसा जताया है. ऐसे में अगर प्रदेश में हेमंत सोरेन सरकार फिर बनती है तो यह झारखंड के इतिहास में पहली बार होगा जब किसी गठबंधन सरकार की वापसी होगी.

2100 पर भारी पड़ी 2500 वाली स्कीम

बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपये रुपये हर महीने देने का वादा किया था. हेमंत सोरेन सरकार ने इसका तोड़ निकालते हुए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की रकम 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी. हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर भी लगा दी. इसका लाभ भी चुनाव में जेएमएम को मिला. रुझानों में जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे यह कहना गलत नहीं होगा की बीजेपी की 2100 वाली योजना पर हेमंत सोरेन सरकार की 2500 वाली स्कीम भारी पड़ गई.

महिला वोटरों के खूब किया मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों ने अहम रोल निभाया. मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग ने 21 नवंबर को अपने एक बयान में कहा था कि दो चरणों में हुए चुनाव के दौरान कुल 67.74 फीसदी मतदान किया गया था. मतदान में महिलाओं ने बढ़कर हिस्सा लिया था. महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में साढ़े 5 लाख से भी अधिक रही. निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा कि 68 विधानसभा सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा मतदान किया.

जारी है मतगणना

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है. राज्य की सभी 81 सीटों पर मतों की गणना हो रही है. बता दें, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था. पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी. वहीं, दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे. पहले चरण में 66 फीसदी और दूसरे चरण में 68 फीसदी मतदान हुए थे. इस बार मतदान में महिला वोटरों ने जमकर वोटिंग की थी. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola