Ranchi के मेसरा रेलवे स्टेशन के पास अधेड़ का शव बरामद, पहचान नहीं
सांकेतिक तस्वीर
मेसरा रेलवे स्टेशन के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और पहचान की कोशिश की जा रही है.
रांची: मेसरा रेलवे स्टेशन के समीप खुले स्थान से शनिवार को बीआईटी पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने खुले स्थान पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहन रखी थी. पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
ये भी पढ़ें- पत्नी, दो बेटियों और बेटे को छोड़ गए सुदिव्य कुमार सोनू, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए