Jharkhand Election 2024: झारखंड के 15 जिलों में इवीएम और वीवीपैट मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम में सील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धुर्वा के निर्वाचन सदन में पत्रकारों को जानकारी देते झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार
Jharkhand Election 2024: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद इवीएम और वीवीपैट मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में सील कर दिया गया है. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
Jharkhand Election 2024: रांची-झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा है कि पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों पर संपन्न मतदान के बाद इवीएम और वीवीपैट मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच चुकी हैं. उन्हें सील कर दिया गया है. स्ट्रॉन्ग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. सभी 15 जिलों के स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में एक-एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं. किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि उम्मीद के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान हुआ, लेकिन शहरी क्षेत्र में कम मतदान हुआ है. निर्वाचन आयोग शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस करेगा. हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव से इस बार 3 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. वह गुरुवार को धुर्वा के निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता में कर रहे थे.
13 नवंबर को झारखंड में 10 केस दर्ज
सीईओ के रवि कुमार ने कहा कि झारखंड के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत 66.48 रहा है. इसमें मामूली बढ़ोत्तरी हो सकती है. पोस्टल बैलेट का डाटा आने के बाद मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है. मतदान के दिन (13 नवंबर) विभिन्न मामलों में कुल दस केस दर्ज किए गए हैं. कांके, हटिया और रांची में एक-एक, जमशेदपुर पूर्वी में चार, जमशेदपुर पश्चिमी में दो और पलामू में एक मामला दर्ज हुआ है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान पूर्व से चालू योजना के क्रियान्वयन पर कोई रोक नहीं होती.
दो अरब से अधिक के अवैध सामान व कैश जब्त
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल दो अरब 13 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




