Jharkhand Election 2024: दूसरे चरण में हुई बंपर वोटिंग, ईवीएम में बंद हुई 528 प्रत्याशियों की किस्मत

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है. दूसरे चरण में 12 जिलों के 1.23 करोड़ मतदाताओं ने 528 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है. दूसरे चरण के चुनाव में शाम 5 बजे तक 67.59 फीसदी वोटिंग हुई. हालांकि कई बूथों पर मतदाता कतार में खड़े हैं, इससे मतदान फीसदी में बदलाव हो सकता है. बता दें, दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हुआ. 12 जिलों के 1.23 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दूसरे चरण में बंपर मतदान हुआ है. लोगों ने लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पांच बजे तक 67.59 फीसदी वोटिंग

झारखंड में दूसरे चरण में भी बंपर मतदान हुआ है. दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67.59 फीसदी वोटिंग हुई. हालांकि, कई बूथों पर मतदाता कतार में खड़े है, इससे मतदान फीसदी में बदलाव हो सकता है.

गिरिडीह 65.89ट
गोड्डा- 67.24
जामताड़ा- 76.16
दुमका- 71.74
देवघर – 72.46
धनबाद 63.39
पाकुड़- 75.88
बोकारो – 60.97
रांची- 72.01 (खिजरी- 69.20, सिल्ली- 76.72)
रामगढ़- 71.98
साहिबगंज- 65.63
हजारीबाग – 64.41

दूसरे चरण में 38 सीटों मतदान संपन्न

झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण में 38 जिलों पर मतदान संपन्न हो गया है. दूसरे चरण में राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी में वोटिंग हुई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola