Jharkhand Election: 34 सालों से इन 2 विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा, आखिरी बार 1985 में कांग्रेस जीती थी यहां से

Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Oct 2024 8:56 AM

विज्ञापन

Jharkhand BJP Flag

Jharkhand Election 2024: रांची और कांके विधानसभा से 34 सालों से बीजेपी का ही कब्जा है. इन दोनों सीटों पर कांग्रेस आखिरी बार यहां से 1995 में चुनाव जीती थी.

विज्ञापन

सुनील कुमार झा, रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गयी है. राज्य में इस बार दो चरण में चुनाव होगा. प्रथम चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें रांची व कांके भी शामिल है. रांची व कांके विधानसभा सीट भाजपा का अभेद किला मानी जाती है. इन दोनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी वर्ष 1990 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं. रांची विधानसभा सीट पर इस दौरान कुल आठ विधानसभा चुनाव हुआ है. इसमें एक उपचुनाव भी शामिल है. वर्ष 1990 में भाजपा के टिकट पर गुलशन लाल आजमानी विधायक बने थे.

1995 में रांची से यशवंत सिन्हा विधायक चुने गये

इसके बाद 1995 में रांची से यशवंत सिन्हा विधायक चुने गये. यशवंत सिन्हा ने बीच में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद हुए उपचुनाव में सीपी सिंह पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गये. इसके बाद से वे लगातार इस सीट पर जीत दर्ज कर रहे हैं. वहीं, कांके विधानसभा सीट पर 1990 से लेकर अब तक कुल सात चुनाव हुए हैं. सबसे अधिक चार बार रामचंद्र बैठा विधायक चुने गये हैं. वहीं, वर्ष 2000 में रामचंद्र नायक, वर्ष 2009 में जीतू चरण राम व वर्ष 2019 में समरी लाल विधायक चुने गये.

जय प्रकाश व हरि राम थे कांग्रेस के विधायक

रांची व कांके विधानसभा सीट पर कांग्रेस को अंतिम जीत वर्ष 1985 में मिली थी. वर्ष 1985 में कांग्रेस के टिकट पर रांची विधानसभा सीट से जय प्रकाश गुप्ता व कांके से हरि राम विधायक चुने गये थे. इन दोनों सीटों पर इसके बाद से कांग्रेस की जीत नहीं हुई है. कांके विधानसभा सीट पर दो बार ही कांग्रेस को जीत मिली है. वर्ष 1980 व वर्ष 1985 में कांग्रेस यह सीट जीतने में सफल रही थी. रांची विधानसभा सीट पर 1952 से अब तक हुए कुल 18 चुनाव में से छह बार कांग्रेस को जीत मिली है.

पिछले चुनाव में झामुमो ने दी थी कड़ी टक्कर

वर्ष 2019 में रांची सीट पर झामुमो ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी. राज्य गठन के बाद इस सीट पर भाजपा की जीत का अंतर सबसे कम हो गया था. वर्ष 2014 में इस सीट पर भाजपा व झामुमो के बीच वोट का अंतर 58863 था, जबकि 2019 में यह अंतर 5904 वोट का रह गया था. इससे पहले वर्ष 2005 व 2009 में हुए चुनाव में कांग्रेस दूसरे स्थान पर थी. इन दोनों चुनाव में जीत का अंतर 25 हजार से अधिक था.

रांची के विधायक

1990 भाजपा गुलशन लाल आजमानी
1995 भाजपा यशवंत सिन्हा
1996 भाजपा सीपी सिंह
2000 भाजपा सीपी सिंह
2005 भाजपा सीपी सिंह
2009 भाजपा सीपी सिंह
2014 भाजपा सीपी सिंह
2019 भाजपा सीपी सिंह

कांके के विधायक

1990 भाजपा रामचंद्र बैठा
1995 भाजपा रामचंद्र बैठा
2000 भाजपा रामचंद्र
नायक
2005 भाजपा रामचंद्र बैठा
2009 भाजपा रामचंद्र बैठा
2014 भाजपा डाॅ जीतू
चरण राम
2019 भाजपा समरीलाल

कांके में तीन चुनाव से बदल रहे विधायक

कांके विधानसभा सीट पर पिछले तीन चुनाव से विधायक बदल रहे हैं. भाजपा वर्ष 2009 से इस सीट पर अपना प्रत्याशी बदल रही है. तीनों चुनाव में भाजपा की जीत हुई. इस चुनाव में भी कांके विधानसभा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी बदल दिया है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola