यादों में टाइगर : पीली धोती और सफेद बनियान में खेत में काम करते नजर आये थे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इस वीडियो में वे खेत तैयार करते और धान छिटते नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर शेयर किये गये इस 40 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे विधिपूर्वक हो इस विधि को पूरा कर रहे थे
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इस वीडियो में वे खेत तैयार करते और धान छिटते नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर शेयर किये गये इस 40 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे विधिपूर्वक हो इस विधि को पूरा कर रहे थे. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, अक्षय तृतीया के पावन और शुभ घड़ी पर हम झारखण्ड वासी नए कार्यों का शुभारंभ करते हैं. आज इसी अवसर पर मुट लेने का विधि पूर्वक पूजा सुसम्पन्न हुआ. आज धान बिहिं धरती मां को अर्पण करते हुए, नए फसल के लिए खेती कार्य आरंभ हो गया. झारखंड के कई जिलों में यह पूजा होती है खासकर बोकारो इलाके में किसान इस परंपरा को निभाते हैं और इस मौके पर अच्छी बारिश और बेहतर खेती की कामना करते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए