Durga Puja 2023 LIVE: दुर्गा पूजा के दौरान हो इमरजेंसी तो, पलामू के लोग इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
Durga Puja 2023 LIVE|दुर्गा पूजा के रंग में रांची समेत पूरा झारखंड रंग गया है. कोलकाता की दुर्गा पूजा सर्वश्रेष्ठ है, तो रांची की पूजा भी कम नहीं. रांची में कौन-कौन से पूजा पंडाल मशहूर हैं. किन पंडालों का उद्घाटन हुआ, कहां घूमने जाएं, इसकी हर जानकारी के लिए बने रहें हमारे LIVE सेक्शन में…
दुर्गा पूजा के दौरान हो इमरजेंसी तो, पलामू के लोग इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल

24 अक्टूबर तक के लिए बदली पलामू की ट्रैफिक व्यवस्था
पलामू पुलिस ने दुर्गापूजा में होने वाली भीड़ भाड़ को देखते हुए 21 से 24 अक्टूबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किया है. जहां कुछ प्रमुख पंडालों की ओर से गुजरने वाली सड़कों को वन-वे किया गया है, वहीं कुछ इलाके में वाहनों का प्रवेश ही वर्जित किया गया है.

दुमका में कई दुर्गामंदिरों के आज खुलेंगे पट, दर्शन देंगी माता
उपराजधानी दुमका में दुर्गापूजा काे लेकर उत्सवी माहौल बन गया है. शुक्रवार को मां के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा की गयी. कई दुर्गामंदिरों में मां बेदी पर विराजमान हो गयी है. शनिवार को कई मंदिरों के पट खुल जायेंगे. मां का भक्त दर्शन करेंगे. मां के इस स्वरूप की पूजा श्रद्धालुओं द्वारा पूरी निष्ठा के साथ ही गयी. दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. मां का यह स्वरूप अमोदा फलदायिनी है. इनकी चार भुजाएं हैं. इनका स्वरूप अत्यंत भव्य और दिव्य है. इनका वर्ण स्वर्ण के समान चमकीला है. मां कात्यायनी की भक्ति और उपासना से फलों की प्राप्ति होती है. ऋषि कात्यायन की पुत्री होने के कारण इनका नाम कात्यायनी रखा गया. मां कात्यायनी की पूजा से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं. इनका स्वरूप अत्यंत ही भव्य और दिव्य है. शेर पर सवार मां की चार भुजाएं हैं, इनके बायें हाथ में कमल, तलवार व दाहिनें हाथों में स्वास्तिक और आशीर्वाद की मुद्रा अंकित है. शहर के अधिकांश पूजा पंडाल व मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार हो चुकी है. कुछ पूजा पंडाल व मां दुर्गा की प्रतिमा अभी तैयार नहीं हो पाया है. शुक्रवार की देर रात को उसे भी तैयार कर लिया जायेगा. शनिवार को मंदिरों के पट खोल दिये जायेंगे.
लातेहार में आज से दुर्गापूजा को लेकर नाटक का मंचन
बेतला सहित आसपास के इलाकों में दुर्गापूजा को लेकर माहौल भक्तिमय हो गया है. सप्तमी पूजा के बाद रविवार को पंडालों का पट दर्शन के लिए खोल दिया जायेगा. इस दौरान जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है. कुटमू में शनिवार से नाटक का मंचन होगा. इसमें स्थानीय कलाकार हिस्सा लेंगे. निदेशक बच्चन पाठक ने बताया कि शनिवार को राजा मोरध्वज, रविवार को गणेश महिमा और सोमवार को भस्मासुर वध पर नाटक का मंचन होगा.
आज रामनगर पंडाल का उद्घाटन करेंगे पूर्व सीएम मधु कोड़ा
गुवा रामनगर स्थित दुर्गा मंडप में शुक्रवार को महिलाओं ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने सुख समृद्धि की कामना की. दुर्गा पूजा मंदिर कमेटी की ओर से अष्टमी व महानवमी को महाभोग का वितरण किया जायेगा. रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व सांसद गीता कोड़ा करेंगे.
सिल्ली और मुरी में आज खुलेंगे पूजा पंडालों के पट
सिल्ली और मुरी समेत आसपास के इलाके में दुर्गा पूजा पंडालों के पट शनिवार को खोल दिये जायेंगे. इसके साथ ही दर्शनार्थियों के लिए माता के दर्शन सुलभ हो जायेंगे. पूजा समितियों में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का ख्याल रखा गया है. कई पंडालों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है. पूजा समितियों की ओर से पंडालों में वॉलेंटियर तैनात किये गये हैं. इसकी सूची प्रशासनिक अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गयी है. वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से गश्ती की व्यवस्था की गयी है.
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए