ePaper

Jharkhand: द्रौपदी मुर्मू आज एनडीए के सांसदों व विधायकों के साथ करेंगी बैठक

Updated at : 04 Jul 2022 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand: द्रौपदी मुर्मू आज एनडीए के सांसदों व विधायकों के साथ करेंगी बैठक

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड पहुंच रही हैं. वे दिल्ली से सुबह लगभग 11 बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी. एनडीए के वरिष्ठ नेता द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand News update: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड पहुंच रही हैं. वे दिल्ली से सुबह लगभग 11 बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी. एनडीए के वरिष्ठ नेता द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचेंगे. भाजपा एसटी मोर्चा के कार्यकर्ता उनका पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत करेंगे. एयरपोर्ट से द्रौपदी मुर्मू सीधे होटल बीएनआर जायेंगी और एनडीए के सांसद-विधायकों के साथ बैठक करेंगी. भाजपा-आजसू के विधायकों को होटल बीएनआर पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

बैठक में इनकी रहेगी उपस्थिति

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी सहित सांसद-विधायक रहेंगे. आजसू प्रमुख सुदेश महतो सहित उनके दल के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विधायक डॉ लंबोदर महतो भी मौजूद रहेंगे. द्रौपदी मुर्मू दोपहर में एनडीए के सांसदों और विधायकों के साथ लंच करेंगी. श्रीमती मुर्मू राज्य में विपक्षी दलों के नेताओं से भी संपर्क कर सकती हैं. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी वह संपर्क कर सकती हैं. झारखंड के बाद द्रौपदी मुर्मू बिहार जायेंगी.

Also Read: Deoghar Airport : 76 सीट वाली इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग जारी, करीब 60 टिकट बिके, जानें टाइम टेबल
झामुमो ने यशवंत सिन्हा से बनायी दूरी

यूपीए के साझा उम्मीदवार पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से झामुमो ने दूरी बना ली है. झामुमो की ओर से कोई सांसद-विधायक श्री सिन्हा के नामांकन के समय मौजूद नहीं था. एनडीए द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू की घोषणा के बाद झामुमो ने अब तक समर्थन की घोषणा नहीं की है. एनडीए द्वारा राष्ट्रपति के लिए आदिवासी चेहरा देने के बाद झामुमो के राजनीतिक स्टैंड बदलने की अटकलें लग रही हैं. झामुमो द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में जा सकता है.

Also Read: जैक का आदेश: जिस सेंटर पर होगी 9वीं और 11 वीं की परीक्षा, वहीं पर होगी कॉपियों की जांच

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola