एल खियांगते बने झारखंड के नये मुख्य सचिव, इन पदों पर भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Dec 2023 12:03 AM
मुख्य सचिव एल खियांगते मूल रूप से मिजोरम के रहनेवाले हैं. उन्होंने इतिहास से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद वर्ष 1988 में अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में योगदान दिया.
रांची : राज्य सरकार ने एल खियांगते को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है. वह राज्य के 24वें मुख्य सचिव होंगे. कार्मिक प्रशासनिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित सुखदेव सिंह (1987 बैच) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद पर पदस्थापित किया जाता है. श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद पर पदस्थापित एल खियांगते (1988 बैच) को अगले आदेश तक राज्य के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया जाता है. राज्य सरकार द्वारा तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी होने के तत्काल बाद सुखदेव सिंह ने स्वतः पद त्याग दिया.
मुख्य सचिव एल खियांगते मूलतः मिजोरम के रहनेवाले हैं. उन्होंने इतिहास से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद वर्ष 1988 में अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में योगदान दिया. एकीकृत बिहार के बक्सर जिले में जिलाधिकारी के रूप में काम किया. राज्य के विभाजन के बाद उन्हें झारखंड कैडर आवंटित किया गया. झारखंड में उन्होंने आदिवासी कल्याण आयुक्त के अलावा आदिवासी कल्याण सचिव के रूप में भी काम किया. वह भवन निर्माण विभाग में भी सचिव के रूप में पदस्थापित रहे. उन्होंने पंचायती राज, एनआरइपी के अलावा विज्ञान प्रावैधिकी विभाग में प्रधान सचिव के रूप में काम किया. उन्होंने झारखंड प्रतियोगी परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक के रूप में भी काम किया. वर्ष 2018 से 2020 तक वह राज्य में सीइओ रहे.
Also Read: झारखंड: मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मिले बंधु तिर्की, टानाभगत व चीक बड़ाइक के मामलों में क्या मिला आश्वासन?
नाम : लाल बियाक्त लुंगा खियांगते
जन्म तिथि : 26-10-1964
बैच : 1988
डोमेसाइल : मिजोरम
मातृभाषा : मिजो
अन्य भाषाएं : अंग्रेजी
शिक्षा : इतिहास से स्नातक
रांची. झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से आरंभ होगा, जो 22 तक चलेगा. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड विधानसभा का सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस सत्र में स्थानीयता, आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने, सरना कोड जैसे मुद्दे छाये रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










