Ranchi News: 17 साल पहले ली थी नौकरी दिलाने के नाम पर 500 रूपये रिश्वत, आज हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News: 17 साल पहले ली थी नौकरी दिलाने के नाम पर 500 रूपये रिश्वत, आज हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Ranchi Crime News, Corruption In Jharkhand : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर रांची के दशरथ मुर्मू ने 17 साल पहले घूस ली थी, लेकिन सीबीआइ की टीम आ उसे गिरफ्तार कर लिया. अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अभियुक्त गोला रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के रूप में पदस्थापित है.

विज्ञापन

Jharkhand crime News, Ranchi Crime News रांची : रेलवे में नौकरी के नाम पर 500 रुपये रिश्वत लेने के अभियुक्त दशरथ मुर्मू (57 वर्ष) को सीबीआइ की टीम ने 17 वर्षों के बाद रांची से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में पेश किया. अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अभियुक्त गोला रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के रूप में पदस्थापित है. वह मूल रूप से सिल्ली का निवासी है. वर्ष 2004 में भुक्तभोगी ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 500 रुपये घूस लेने का आरोप लगाते हुए सीबीआइ के भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो में मामला दर्ज कराया गया था.

इस मामले में सीबीआइ की अदालत ने अभियुक्त को सजा सुनाई थी. बाद में अभियुक्त की अपील पर हाइकोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी. कुछ दिनों के बाद दोबारा मामले की सुनवाई हुई, जिसमें हाइकोर्ट ने निचली अदालत की सजा को बहाल रखा. साथ ही अभियुक्त को सरेंडर करने का आदेश दिया था. लेकिन अभियुक्त ने सरेंडर नहीं किया और फरार हो गया. उसके बाद से सीबीआइ लगाता उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी. इधर, कुछ दिनों से वह रांची में अपने पुत्र के घर में छिप कर रह रहा था. जैसे ही सीबीआइ को इसकी सूचना मिली, उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola