ePaper

PLFI उग्रवादियों के निशाने पर रांची के बिल्डर और कारोबारी, लगातार मांग रहे हैं लेवी

Updated at : 02 Sep 2024 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
PLFI उग्रवादियों के निशाने पर रांची के बिल्डर और कारोबारी, लगातार मांग रहे हैं लेवी

Jharkhand Crime News: रांची के कारोबारी टीपीसी और अमन साहू गिरोह से परेशान थे. क्योंकि इनके नाम पर लगातार व्यवसायियों को फोन कर लेवी की मांग की जाती थी.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों पीएलएफआइ के उग्रवादियों के निशाने पर बिल्डर, जमीन कारोबारी और दूसरे कारोबारी हैं. इस कारण उग्रवादी उन्हें टारगेट कर मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिये पर्चा भेजकर लेवी की मांग कर रहे हैं.

मामले में राजधानी के विभिन्न थानों में केस भी दर्ज किये जा रहे हैं. लेकिन सभी मामलों में घटना को अंजाम देने वाले पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. हालांकि अभी तक घटना के पीछे उग्रवादियों का ही हाथ है या किसी दूसरे आपराधिक गिरोह का, इस बात की पुष्टि पुलिस ने अभी तक अधिकारिक रूप से नहीं की है.

घटना को लेकर पुलिस ने जो केस दर्ज किये हैं, उसमें 17 सीएलए की धारा लगायी गयी है. यह धारा केस में तब लगायी जाती है, जब उग्रवादियों या नक्सलियों द्वारा किसी घटना को अंजाम देने की बात सामने आती है.

पूर्व में राजधानी के कारोबारी टीपीसी और अमन साहू गिरोह से परेशान थे. क्योंकि इनके नाम पर लगातार व्यवसायियों को फोन कर लेवी की मांग की जाती थी. लेवी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी.

इस मामले में जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, तब अपराधियों और टीपीसी उग्रवादियों का फोन आना बंद हुआ. अब व्यवसायी पीएलएफआइ उग्रवादियों के नाम पर लेवी के लिए फोन आने से परेशान और दहशत में हैं.

पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांगने के मामले में दर्ज प्रमुख केस

  • 28 अगस्त 2024 : पीएलएफआइ के प्रमुख मार्टिन केरकेट्टा के नाम पर रियल स्टेट कारोबारी संजय कुमार से एक करोड़ लेवी मांगी गयी है. लेवी की यह रकम इनके पुत्र और मैनेजर को व्हाट्सऐप पर पीएलएफआइ का पर्चा भेजकर मांगी गयी.
  • 28 अगस्त 2024 : कडरू डेला टोली निवासी रियल स्टेट कारोबारी हेमंत सिंह मुंडा से पीएलएफआइ के नाम पर दो करोड़ रुपये लेवी मांगी गयी है. लेवी की यह रकम मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिये पीएलएफआइ का पर्चा भेजकर मांगी गयी.
  • 03 अगस्त 2024 : बिल्डर निसित केशरी से पीएलएफआइ उग्रवादी के नाम पर व्हाट्सऐप कर पांच दिनों के अंदर एक करोड़ रुपये लेवी की मांग की गयी है. लेवी नहीं देने पर धमकी दी गयी.
  • 03 अगस्त 2024 : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र निवासी जमीन कारोबारी जगदीश प्रसाद से पीएलएफआइ के नाम पर फोन कर एक करोड़ रुपये लेवी की मांग की गयी है.
  • 24 जून 2024 : मां अंबे माइनिंग कंपनी के संचालक सुमित चटर्जी को व्हाट्सऐप पर पीएलएफआइ के नाम पर पर्चा भेज पांच करोड़ की लेवी मांगी गयी है. लेवी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.

बार संचालक से मांगी 50 लाख रुपये की लेवी

पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांगने का सिलसिला जारी है. इस बार अरगोड़ा बस्ती निवासी वीरेंद्र प्रसाद साहू से 50 लाख रुपये की लेवी मांगी गयी है. श्री साहू का अरगोड़ा चौक पर बार है. इस मामले में उन्होंने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि 28 अगस्त की शाम पौने पांच बजे एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप के माध्यम से 50 लाख रुपये की लेवी मांगी गयी. इससे पहले भी अरगोड़ा, लालपुर सहित अन्य क्षेत्रों के आधा दर्जन लोगों से पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांगी जा चुकी है.

Also Read : पीएलएफआइ के नाम पर झारखंड के 2 रियल इस्टेट कारोबारी से मांगी 3 करोड़ की लेवी

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola