रांची में दो युवतियों के साथ 7 आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 6 लोग गिरफ्तार, एफएसएल टीम करेगी जांच

Updated at : 16 Apr 2022 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में दो युवतियों के साथ 7 आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 6 लोग गिरफ्तार, एफएसएल टीम करेगी जांच

रांची के 7 आरोपियों ने 2 युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, पुलिस ने इनमें से 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. पीड़िता ने बताया कि उसकी ननद ने उन्हें फ्री फायर गेम खेलने के लिए बुलाया था

विज्ञापन

रांची: तुपुदाना क्षेत्र स्थित भगवान होटल के पास दो सहेलियों से छह आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना गुरुवार देर रात की है. इसे लेकर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ घटना के चंद घंटे के अंदर छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार लोगों में भगवान होटल के समीप रहनेवाले रौनक कुमार सिंह (23), अमित कुमार सोनी (19), अविनाश कुमार यादव (19), इंसलरी चौक निवासी सुजीत कुमार सिंह (20), पीड़िता की नाबालिग ननद और एक किशोर शामिल हैं. वहीं, सातवां आरोपी तुपुदाना निवासी रवि कुमार फरार है़.

धुर्वा पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है, जबकि पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है़ इधर सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की. एक पीड़िता ने बताया कि फ्री फायर गेम खेलने के बहाने उसकी ननद ने उसे बुलाया था़ पहले आरोपियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया. फिर ननद के पुरुष मित्र ने उसे जान मारने की धमकी देते हुए उसकी सहेली को भी बुलवाया और उसके साथ भी सामूहिक दुष्कर्म किया़

सभी आरोपी छोटा-मोटा काम और मजदूरी करते हैं

हटिया के प्रभारी डीएसपी जीतवाहन उरांव के अनुसार गुरुवार को एक युवती अपने ननद के बुलावे पर उससे मिलने तुपुदाना ओपी इलाके गयी थी. रात होने पर उसे ननद ने अपने पुरुष मित्र अविनाश कुमार यादव को घर छोड़ने के लिए कहा़ वहां से उसे आरोपी भगवान होटल क्षेत्र की ओर लेकर गया.

वहां पहले अविनाश यादव ने दुष्कर्म किया़ फिर उसने अपने दोस्तों को बुला लिया और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उसके बाद आरोपियों ने युवती को धमकी देते हुए उसकी दूसरी सहेली को बुला लिया़ आरोपियों ने उसकी सहेली से भी सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद जान मारने की धमकी देते हुए एक ऑटो में बैठा कर वापस भेज दिया. वहां से निकलने के बाद पीड़िताओं ने 100 डायल कर इसकी सूचना दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को घटना के चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया.

एफएसएल टीम करेगी जांच

गैंग रेप केस में पांच आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं. एक फरार आरोपी रवि कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एफएसएल की टीम को भी बुलाकर जांच के लिए भेजा जा रहा है.

अंशुमान कुमार, सिटी एसपी

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola