ePaper

फिलीस्तीन जाकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहे झारखंड के दो युवक गिरफ्तार, जानें क्या थी योजना

Updated at : 08 Nov 2023 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
फिलीस्तीन जाकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहे झारखंड के दो युवक गिरफ्तार, जानें क्या थी योजना

दोनों आइएसआइएस का प्रचार कर भोले-भाले लोगों को गुमराह कर संगठन से जोड़ रहे थे. राष्ट्रविरोधी काम में भी संलिप्त थे. मामले में एटीएस ने दो नवंबर 2023 को प्राथमिकी दर्ज की थी.

विज्ञापन

रांची, प्रणव : इस्राइल-फिलीस्तीन की जंग के बीच फिलीस्तीन जाकर वहां फिदायीन हमला करने की तैयारी कर रहे दो युवकों को एंटी टेररिस्ट स्क्वायड झारखंड (एटीएस झारखंड) ने गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने फिलीस्तीन जाकर मस्जिद-ए-अल-अक्सा को यहूदियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए यह प्लान बनाया था. इनकी गिरफ्तारी के बाद पता चला कि ये लोग खूंखार आतंकी संगठन आइएसआइएस से जुड़े हैं. आइएसआइएस के झारखंड मॉडयूल को सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से फैलाने में जुटे इन दोनों आतंकवादियों को हजारीबाग और गोड्डा जिले से गिरफ्तार किया गया है. इनमें हजारीबाग के पेलावल ओपी क्षेत्र के महतो टोला का निवासी आतंकी मोहम्मद नसीम और गोड्डा जिले के नगर थाना अंतर्गत रहमत नगर/महमूद नगर, असनबनी का निवासी आतंकी मो आरिज हसनैन (20), पिता कैशर हसनैन शामिल है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आतंकियों को लेकर एटीएस की टीम रांची स्थित मुख्यालय पहुंची. एटीएस के अनुसार, दोनों का प्रतिबंधित आतंकी संगठन का सदस्य होना, संगठन का प्रचार-प्रसार करना, फंड एकत्र करना, राष्ट्रविरोधी गतिविधयां संचालित करना और दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न करने जैसे संदेश विभिन्न लोगों को भेजने के साथ ही आतंकी संगठनों के सदस्यों का महिमामंडन करने जैसे आपराधिक कृत्य सामने आए हैं.

  • गोड्डा के रहमत नगर, असनबनी से गिरफ्तार आतंकी आरिज हसनैन को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

  • हजारीबाग के पेलावल ओपी क्षेत्र के महतो टोला का निवासी मो नसीम से की जा रही है पूछताछ

  • मामले में दो नवंबर को एटीएस ने दर्ज की थी प्राथमिकी

ऐसे हुई गिरफ्तारी

इन आरोपों में आईपीसी की धारा 124(ए)/153(ए) और 120 (बी) और यूएपीए एक्ट की धारा 18, 20, 38, 39 के तहत आरिज हसनैन को एटीएस कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेजा गया है. हजारीबाग के पेलावल ओपी के महतो टोला से बुधवार को गिरफ्तार मो नसीम से पूछताछ की जा रही है. एटीएस को पूर्व में सूचना मिली थी कि हजारीबाग व गोड्डा जिला में आतंकी संगठन आइएसआइएस मॉड्यूल पर काम किया जा रहा है. इसके बाद एटीएस ने इस पर काम करना शुरू किया और हजारीबाग के साथ ही गोड्डा में छापेमारी कर दोनों आतंकी आरिज हसनैन व मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया.

Also Read: 6 सालों से सक्रिय है आइएसआइएस-खुरासान संगठन, प्राचीन खुरासान साम्राज्य फिर स्थापित करने का है मकसद

भोले-भाले लोगों को गुमराह कर आइएसआइएस से जोड़ रहे थे

एटीएस के अनुसार, दोनों आइएसआइएस का प्रचार कर भोले-भाले लोगों को गुमराह कर संगठन से जोड़ रहे थे. वहीं, राष्ट्रविरोधी काम में भी संलिप्त थे. मामले में एटीएस ने दो नवंबर 2023 को प्राथमिकी दर्ज की थी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola