ePaper

Jharkhand News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

Updated at : 29 Apr 2022 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर से सोनिया गांधी ने कहा कि वर्तमान चुनौती में संगठन को मजबूत करना ही रास्ता है. कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की नसीहत दी. सोनिया गांधी ने कहा कि, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संगठन संघर्ष करे.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi: राज्य के बदलते हालात से कांग्रेस के आला नेता अवगत हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्य में चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बनाये हुए है़ं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गुरुवार की सुबह दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की़ इस मौके पर वर्तमान राजनीतिक हालात और संगठन तक पर चर्चा हुई़ वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा के आरोपों और घेराबंदी से अवगत थी़ं सोनिया ने श्री ठाकुर को राज्य के हालात से केंद्र के आला नेताओं को समय-समय पर अवगत कराने का निर्देश भी दिया़

केंद्र की नीतियों के खिलाफ संगठन संघर्ष करे

सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि वर्तमान चुनौती में संगठन को मजबूत करना ही रास्ता है. कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की नसीहत दी़ श्रीमती गांधी का कहना था कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संगठन संघर्ष करे़ महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से लोगों को जोड़ा जाये.

इधर प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों चलाये गये सांगठनिक काम-काज की जानकारी उन्हें दी गयी. उन्होंने बताया कि प्रदेश के नेता पूरी सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं. संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य के नेताओं को जिला का प्रभार दिया गया है़ जिला व प्रखंड स्तर पर चिंतन कार्यक्रम चलाये गये है़ं जनजागरण अभियान की भी जानकारी दी गयी़ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गांधी से प्रदेश अध्यक्ष की लगभग आधे घंटे बात हुई़.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा

वर्तमान चुनौती में संगठन को मजबूत करना ही एक मात्र रास्ता, कार्यकर्ताओं

को जोड़ें

राज्य के हालात से केंद्र के आला नेताओं को समय-समय पर अवगत कराते रहने का दिया निर्देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत ने भी की थी मुलाकात

दो दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी़ सोनिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सहाय से सरकार और संगठन को लेकर फीडबैक लिया है़ राज्य में चल रही सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी हासिल की है.

सोनिया से सांगठनिक मुद्दे पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर सांगठनिक मुद्दे पर चर्चा हुई़ भावी कार्ययोजना पर उनका मार्गदर्शन लिया़ प्रदेश में चल रहे सांगठनिक कार्यक्रम की पूरी रिपोर्ट उन्हें सौंपी गयी. राज्य के राजनीतिक हालात से वह अवगत है़ं

– राजेश ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola