ePaper

कब मिलेगी ठंड से राहत? छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश में चक्रवात का झारखंड पर क्या होगा असर? चतरा का पारा 3.7 डिग्री

Updated at : 23 Jan 2024 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
कब मिलेगी ठंड से राहत? छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश में चक्रवात का झारखंड पर क्या होगा असर? चतरा का पारा 3.7 डिग्री

Jharkhand Mausam Update|छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से और उससे सटे मराठवाड़ा और विदर्भ के अलावा तेलंगाना में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमोत्तर एवं उससे सटे इलाकों में भी एक चक्रवात का क्षेत्र बना हुआ है.

विज्ञापन

Jharkhand Mausam Update|छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में बने चक्रवात का असर झारखंड में भी दिख सकता है. इसके असर से झारखंड के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है. चतरा जिले का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. उत्तरी एवं दक्षिणी भागों में कीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान जमशेदपुर में और न्यूनतम तापमान चतरा जिले में दर्ज किया गया.

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 26.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि चतरा का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र रांची के प्रमुख वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से और उससे सटे मराठवाड़ा और विदर्भ के अलावा तेलंगाना में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमोत्तर एवं उससे सटे इलाकों में भी एक चक्रवात का क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी देखा जाएगा. इसकी वजह से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है.

Also Read: शीतलहर की आगोश में झारखंड, 27 जनवरी से बदलेगा मौसम, ठंड से राहत के आसार
रांची समेत 10 जिलों में होगी वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड के दक्षिणी और उससे सटे इलाकों में यानी कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के साथ-साथ राजधानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है. इसके बाद दो-तीन दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है. इसके बाद अगले तीन दिन में झारखंड के शेष भाग में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

27 जनवरी तक झारखंड में रहेगा कोहरा

मौसम केंद्र के मुताबिक, 24 जनवरी को राजधानी रांची समेत 10 जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. इसके बाद 27 जनवरी तक कोहरा या धुंध छाया रहेगा. हालांकि, बाद में आसमान साफ रहेगा. 24 जनवरी के बाद बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं.

Also Read: IMD Rain Alert: रात में गर्मी, दिन में सर्दी का सितम, बिहार से सटे जिलों में घना कोहरा, ऐसा है झारखंड का मौसम
रांची के आसमान में कल छाए रहेंगे बादल

रांची के तापमान की बात करें, तो 24 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहेंगे. बाद में आंशिक बादल छो रहेंगे. अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 25 जनवरी को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि होकर 23 डिग्री हो जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आने के संकेत हैं. 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस हो जाएगा. 27 जनवरी तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर आठ डिग्री सेंटीग्रेड हो सकता है.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, आसमान में छाए रहेंगे बादल, कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत, ये है वेदर अपडेट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola