झारखंड निकाय चुनाव के लिए रांची के 53 वार्डों में बनेंगे 909 बूथ, जानें कौन कहां करेगा नॉमिनेशन
Jharkhand Civic Polls: झारखंड निकाय चुनाव 2026 को लेकर रांची नगर निगम क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं. राजधानी के 53 वार्डों में कुल 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने बताया कि 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
Jharkhand Civic Polls: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है. इसके साथ ही, राजधानी रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है. अगर रांची नगर निगम क्षेत्र की बात करें, तो इसमें कुल 53 वार्ड हैं. नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के लिए रांची में कुल 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 808 मुख्य मतदान केंद्र एवं 101 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है कि कौन प्रत्याशी कहां नामांकन दाखिल कर सकेगा.
29 फरवरी से नामांकन दाखिल करेंगे प्रत्याशी
उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया के अनुसार, नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी 29 जनवरी से 4 फरवरी दिन के 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 5 फरवरी को की जाएगी. नाम वापसी की तिथि 6 फरवरी तय की गई है. 7 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे. मतदान 23 फरवरी को सुबह 07:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक कराया जाएगा. मतगणना 27 फरवरी सुबह 08:00 बजे से शुरू होगी.
10.27 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में 10,27,723 मतदाता मतदान कर सकेंगे. नगर निगम क्षेत्र में कुल 10,27,723 मतदाता हैं, जिनमें 5,18,695 पुरुष, 5,08,971 महिलाएं और 57 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. संवेदनशीलता के आधार पर कुल 274 सामान्य, 507 संवेदनशील व 128 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं. नगर निगम क्षेत्र में कुल 257 मतदान केंद्र भवन चिह्नित किए गए हैं.
नगर पंचायत बुंडू में 16 मतदान केंद्र
उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने कहा कि नगर पंचायत बुंडू क्षेत्र में कुल 13 वार्ड हैं. यहां कुल 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कुल मतदाताओं की संख्या 16,625 है, जिसमें 8,168 पुरुष और 8,457 महिला मतदाता शामिल हैं. संवेदनशीलता के आधार पर यहां 15 सामान्य और एक संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं. नगर पंचायत बुंडू में कुल 13 मतदान केंद्र भवन चिह्नित किए गए हैं.
किस वार्ड के कौन हैं निर्वाची पदाधिकारी
रांची नगर निगम
- महापौर: संजय कुमार भगत, परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, रांची
- वार्ड नंबर 01 से 06: वार्ड पार्षद – दिलीप कुमार, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी
- वार्ड नंबर 07 से 12: वार्ड पार्षद – मोनिया लता, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी
- वार्ड नंबर 13 से 18: वार्ड पार्षद – मो. अनीश, अंचल अधिकारी, इटकी
- वार्ड नंबर 19 से 24: वार्ड पार्षद – ज्योति वंदना कुजूर, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी
- वार्ड नंबर 25 से 30: वार्ड पार्षद – अमृता खाखा, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी
- वार्ड नंबर 31 से 36: वार्ड पार्षद – अमित भगत, अंचल अधिकारी, कांके
- वार्ड नंबर 37 से 41: वार्ड पार्षद – कमल किशोर सिंह, अंचल अधिकारी, नामकुम
- वार्ड नंबर 42 से 47: वार्ड पार्षद – नितिन शिवम गुप्ता, अंचल अधिकारी, अरगोड़ा
- वार्ड नंबर 48 से 53: वार्ड पार्षद – प्रणव अंबष्ट, अंचल अधिकारी, खलारी
नगर पंचायत बुंडू के प्रत्याशी यहां कर सकेंगे नामांकन
- बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष: मोनी कुमारी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची
- वार्ड नंबर 01 से 06: वार्ड पार्षद – मनोज महथा, अंचल अधिकारी, सोनाहातू
- वार्ड संख्या 07 से 13: वार्ड पार्षद – अशोक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी
इसे भी पढ़ें: Jharkhand Civic Elections: धनबाद से मेयर चुनाव के लिए संजीव सिंह ने ठोकी दावेदारी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को भेजी चिट्ठी
रांची में वार्डवार आरक्षण की स्थिति
- अनुसूचित जनजाति अन्य
- अनुसूचित जनजाति महिला
- अनारक्षित महिला
- अनारक्षित अन्य
- अनुसूचित जाति अन्य
- अनारक्षित महिला
- अनारक्षित महिला
- अनारक्षित महिला
- अनारक्षित महिला
- अनारक्षित महिला
- ओबीसी वन महिला
- अनुसूचित जनजाति अन्य
- अनुसूचित जनजाति अन्य
- अनुसूचित जाति महिला
- ओबीसी वन महिला
- ओबीसी वन अन्य
- ओबीसी वन महिला
- अनारक्षित अन्य
- अनुसूचित जनजाति महिला
- पिछड़ा वर्ग टू अन्य
- ओबीसी वन अन्य
- ओबीसी वन अन्य
- ओबीसी वन महिला
- अनारक्षित अन्य
- अनारक्षित महिला
- पिछड़ा वर्ग टू अन्य
- पिछड़ा वर्ग टू महिला
- पिछड़ा वर्ग टू महिला
- अनारक्षित अन्य
- अनारक्षित महिला
- अनारक्षित अन्य
- अनारक्षित अन्य
- अनारक्षित महिला
- अनारक्षित अन्य
- अनुसूचित जनजाति महिला
- अनुसूचित जनजाति महिला
- अनारक्षित अन्य
- ओबीसी वन अन्य
- अनारक्षित महिला
- अनारक्षित अन्य
- अनारक्षित अन्य
- अनारक्षित महिला
- अनारक्षित अन्य
- अनारक्षित अन्य
- अनारक्षित अन्य
- अनारक्षित महिला
- अनुसूचित जनजाति अन्य
- अनारक्षित अन्य
- ओबीसी वन महिला
- अनारक्षित महिला
- अनुसूचित जनजाति अन्य
- अनुसूचित जनजाति अन्य
- अनुसूचित जनजाति महिला
इसे भी पढ़ें: झारखंड निकाय चुनाव में 25 लाख से ज्यादा नहीं उड़ा पाएंगे प्रत्याशी, चुनाव आयोग को देना होगा हिसाब-किताब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार विश्वत सेन
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










