ePaper

Jharkhand Chunav 2024: महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे, दूसरे चरण की 31 सीटों पर सबसे अधिक वोट

Updated at : 22 Nov 2024 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election

Jharkhand Assembly Election

Jharkhand Chunav 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया. वोटिंग के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है. दूसरे चरण की 38 सीटों में से 31 सीटों पर महिला मतदाताओं ने वोट किया.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024 : झारखंड में दूसरे चरण की 38 सीटों पर संपन्न चुनाव में भी महिलाओं ने मतदान करने में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है. दूसरे चरण की 38 में से 31 विधानसभा सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया, जबकि इस चरण में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक थी.

अंतिम चरण में 2.5 लाख अधिक महिलाओं ने किया मतदान

मतदाता सूची में 62.89 लाख पुरुष और 61.00 लाख महिला मतदाता थे. इनमें से 43.96 लाख महिलाओं और 41.46 लाख पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अंतिम चरण में पुरुषों की तुलना में लगभग 2.5 लाख अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

दूसरे चरण की इन सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे

दूसरे चरण की जिन सीटों पर महिलाएं पुरुषों से आगे निकली थी वो इस प्रकार हैं- खिजरी, सिल्ली, टुंडी, चंदनकियारी, बेरमो, गोमिया, डुमरी, गिरिडीह, गांडेय, जमुआ, बगोदर, धनवार, मांडू, रामगढ़, महगामा, गोड्डा, पोड़ैयाहाट, सारठ, मधुपुर, जरमुंडी, जामा, दुमका, जामताड़ा, नाला, शिकारीपाड़ा, महेशपुर, पांकुड़, लिट्टीपाड़ा, बरहेट, बोरियो व राजमहल.

पहले चरण के मतदान में भी पुरुषों से आगे निकली महिलाएं

पहले चरण में 43 सीटों पर हुए चुनाव में भी पुरुषों के मुकाबले अधिक महिलाओं ने मतदान किया था. पहले चरण के चुनाव में 68.73 लाख पुरुष और 68.39 लाख महिला मतदाता थे. इनमें से 47.20 लाख से अधिक महिलाओं ने, जबकि 44.17 लाख पुरुष मतदाता ने वोट दिया. महिलाओं का मतदान प्रतिशत 69.04 और पुरुषों का मतदान प्रतिशत 64.27 रहा था.

Also Read: Jharkhand Election 2024: झारखंड बनने के बाद पहली बार सबसे अधिक वोटिंग, सभी 81 सीटों पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदान

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola