Jharkhand Politics News: कैश कांड की जांच करायेगी झारखंड कांग्रेस पार्टी, बनेगी कमेटी

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Politics News: कैश कांड की जांच करायेगी झारखंड कांग्रेस पार्टी, बनेगी कमेटी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कैश कांड की जांच कराएगी. इसके लिए एक कमेटी का गठन होगा. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. ये बातें कल आलमगीर आलम ने कही.

विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधायक कैश कांड की जांच खुद करायेगी. इसे लेकर कमेटी का गठन होगा. यह निर्णय गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया गया. पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप व विक्सल कोंगाड़ी कैश कांड में संलिप्त पाये गये हैं.

इसकी जांच के लिए पार्टी स्तर पर कमेटी बनायी जायेगी. इसके बाद देखा जायेगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाये. एक सवाल के जवाब में श्री आलम ने कहा कि कैश कांड मामले में विधायकों को लेकर जो गलतफहमी थी, वो खत्म हो गयी है. पार्टी ने सच्चाई पता लगाने का काम किया. जहां तक आलाकमान के निर्णय की बात है, तो सारे विधायक और नेता आलाकमान के निर्णय के साथ है.

कानून के काम में पार्टी नहीं करेगी हस्तक्षेप : ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि विधायक कैश कांड मामले में कानून अपना काम करेगी. इसमें पार्टी किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेगी. विधायकों के खिलाफ साजिश रची जा रही है. उसमें हमारे विधायक फंस गये. बैठक में सारे मामलों पर विचार हुआ. विधायकों ने भी पार्टी को अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है.

एक सवाल के जवाब में श्री ठाकुर ने कहा कि काफी मेहनत के बाद एक विधायक बनता है. जहां तक नमन विक्सल कोंगाड़ी की बात है, तो इन्हें जंगल से निकाल कर कांग्रेस ने विधायक बनाने का काम किया है. बैठक में दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की समेत कई विधायक मौजूद थे.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola