झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले हेमंत सरकार की कैबिनेट बैठक कल, ले सकती है कई बड़े फैसले

Updated:
विज्ञापन

Hemant Soren Dharna News Ranchi Jharkhand

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है. इसलिए ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि हेमंत सरकार इस कैबिनेट की बैठक में लोकलुभावन फैसले ले सकती है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले हेमंत सरकार ने 14 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलायी है. यह बैठक दिन के 12 बजे से शुरू होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसकी अध्यक्षता करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि यह मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम बैठक होने वाला है. बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

6 दिनों के अंदर दूसरी कैबिनेट बैठक

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग जल्द कर सकता है. इसलिए ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार की इस कैबिनेट में कई लोकलुभावन फैसले लिये जा सकते हैं. यह 6 दिनों के अंदर में सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक है. इससे पहले 8 अक्टूबर को भी कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी थी. जिसमें 81 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी.

Also Read: Road Accident: पूजा की खुशियां मातम में बदली, BSL के DGM की कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, मौत

8 अक्टूबर को भी लिये गये कई लोकलुभावन फैसले

इससे पहले 8 अक्टूबर की बैठक में भी कई लोकलुभावन फैसले लिये गये थे. जिसमें मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना में संशोधन करने सहमति बनी. इसके तहत अब हर 25 की जगह 50 मेधावी विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकेंगे. इसके लिए कोटिवार विद्यार्थियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गयी है. अब अनुसूचित जनजाति के 20 और अनुसूचित जाति के 10 और पिछड़ा वर्ग के 14 विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दी जाएगी. इसके अलावा कैबिनेट ने अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान करेगी. इसके अलावा आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के सेवा नियमावली में सुधार का निर्णय लिया.

Also Read: हेमंत सोरेन के मंत्री ने विजयादशमी पर गुड़ाझोर को दी पुल की सौगात, महिलाएं बोलीं- नहीं मिला ‘मंईयां सम्मान’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola