Jharkhand Cabinet: खूंटी और ईचागढ़ में कॉलेज निर्माण के लिए 96 करोड़ से अधिक की मंजूरी, हेमंत कैबिनेट की 26 प्रस्तावों पर मुहर

Updated:
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

Jharkhand Cabinet Meeting Decisions: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट ने आज शुक्रवार को 26 प्रस्तावों पर मुहर लगायी. इसमें खूंटी के महिला कॉलेज और ईचागढ़ के डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए 96 करोड़ से अधिक रुपए की स्वीकृति दी गयी. खूंटी जिले के महिला महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए संतावन करोड़ पंचानबे लाख तैंतालीस हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी. ईचागढ़ में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए अड़तीस करोड़ छिहत्तर लाख चौंतीस हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी.

विज्ञापन

Jharkhand Cabinet Meeting Decisions: रांची-झारखंड कैबिनेट ने आज शुक्रवार को 26 प्रस्तावों पर मुहर लगायी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक झारखंड मंत्रालय में हुई. इसमें रांची विश्वविद्यालय के खूंटी जिला स्थित महिला महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए संतावन करोड़ पंचानबे लाख तैंतालीस हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा अंतर्गत सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए अड़तीस करोड़ छिहत्तर लाख चौंतीस हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

चिकित्सा परिषद् (संशोधन) नियमावली-2025 के गठन की स्वीकृति


झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद् (संशोधन) नियमावली-2025 के गठन की स्वीकृति दी गयी. झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड, रांची के संचालन, प्रबंधन एवं प्रशासन के लिए तीन करोड़ रुपए की सहायता अनुदान का प्रतिवर्ष भुगतान झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड, रांची को करने की स्वीकृति दी गयी. झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक प्रोन्नति नियमावली- 2025 के गठन की स्वीकृति दी गयी. डॉ गुरुचरण सिंह सलूजा, चिकित्सा पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल, नगर उंटारी, गढ़वा को सेवा से बर्खास्तगी के दंड को यथावत् रखने की स्वीकृति दी गयी.

ये भी पढ़ें: झारखंड में भारी बारिश से नुकसान पर हेमंत सोरेन गंभीर, सभी DC को दिए ये निर्देश

राजकीय फार्मेसी संस्थान की स्थापना के लिए पदों के सृजन की स्वीकृति


झारखंड के प्रमंडलीय मुख्यालयों जैसे दुमका एवं पलामू में डिप्लोमा स्तरीय राजकीय फार्मेसी संस्थान की स्थापना के लिए 56 (28+28) पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी. राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, नई दिल्ली के निदेश के आलोक में झारखंड में Legislative Forum on HIV/AIDS (LFA) का गठन किए जाने की स्वीकृति दी गयी. झारखंड राज्य आवास बोर्ड (आवासीय भू-सम्पदा का प्रबंधन एवं निस्तार) (संशोधन) विनियमावली-2025 के गठन की स्वीकृति दी गयी.

पुलिस पदक से सम्मानित करने की प्रक्रियाओं में संशोधन की स्वीकृति


पुलिस पदाधिकारियों/कर्मचारियों को झारखंड स्थापना दिवस (15 नवंबर) के अवसर पर पुलिस पदक से सम्मानित करने की प्रक्रियाओं में संशोधन की स्वीकृति दी गयी. झारखंड भवन, नई दिल्ली के पदाधिकारियों/कर्मचारियों की झारखंड सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में विशेष परिस्थिति में नई दिल्ली-रांची-नई दिल्ली की यात्रा की घटनोत्तर स्वीकृति एवं उक्त यात्रा में हुए व्यय की राशि एक लाख उन्नीस हजार सात सौ ग्यारह रुपए की प्रतिपूर्ति की स्वीकृति दी गयी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए झारखंड आकस्मिकता निधि (JCF) से कुल इकतीस करोड़ पचास लाख रुपए अतिरिक्त राशि की स्वीकृति दी गयी.

ये भी पढ़ें: Cancelled Trains List: भारी बारिश और टाटा यार्ड में जलजमाव का असर, 23 मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola