Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: पश्चिमी सिंहभूम के जंगल से तीन किलो का आईईडी बम बरामद

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम के जंगल से तीन किलो का आईईडी बम बरामद

चाईबासा: प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन द्वारा टोंटो थाना अन्तर्गत पटातारोब और तुंबाहाका के बीच जंगल में सुरक्षा दलों को लक्षित करने के उद्देश्य से लगाये गए तीन किलो का एक आईईडी बम बरामद किया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ते की सहायता से उसे नष्ट कर दिया गया. सीआरपीएफ के गठित अभियान दल ने 26 दिसंबर को भी गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी जंगल से चार किलो का एक आईईडी बम बरामद किया था.

राज्यपाल ने झारखंड विनियोग अधिनियम-2023 को दी स्वीकृति

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड विधानसभा से पारित झारखंड विनियोग अधिनियम 2023 को स्वीकृति प्रदान कर दी है. इसमें वर्ष 2023-24 के लिए आठ हजार एक सौ 11 करोड़ 77 लाख 15 हजार रुपये की निकासी की व्यवस्था की गयी है. इस राशि का उपयोग एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक किया जायेगा.

रामगढ़ की अदिति अग्रवाल ने कैट की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

रामगढ़. गोला रोड चट्टी बाजार के मारवाड़ी धर्मशाला के निकट रहने वाली अदिति अग्रवाल ने कैट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुये 97.10 परसेंटाइल हासिल किया है. अरुण अग्रवाल व उमा मित्तल की पुत्री अदिति अग्रवाल ने 10वीं तक की शिक्षा रामगढ़ के कैथा स्थित संत अन्ना विद्यालय में हासिल की है. इसके बाद उसने 12वीं कुजू के सर्वोदय निकेतन से की. स्कूली शिक्षा के बाद कंप्यूटर साइंस में बीटेक एनआईटी जलंधर से किया. बीटेक करने के बाद उसने कैट की परीक्षा दी. इसमें उसने 97.10 परसेंटाइल हासिल किया. अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व शिक्षकों को दिया है.

खूंटी में पोस्टमार्टम किए बिना शव को परिजनों को सौंपा, सड़क जाम कर जताया विरोध

कर्रा, खूंटी: शव का पोस्टमार्टम किए बिना ही परिजनों को सौंप दिये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को कर्रा-गोविंदपुर पथ को शव के साथ जाम कर दिया. इससे लगभग पांच घंटे तक सड़क बंद रही. तोरपा विधायक कोचे मुंडा, सिविल सर्जन खूंटी और अंचल अधिकारी वंदना भारती ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम हटवाया. विशेष टीम गठित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए फिर से सदर अस्पताल भेजा गया. मृतक के परिजनों को अंचल अधिकारी कर्रा द्वारा तत्काल 15000 रुपये सहायता दी गयी. बता दें कि जरियागढ़ थाना क्षेत्र के डहकेला गांव निवासी निवासी ललन महतो का 19 वर्षीय पुत्र पारस नाथ महतो की बुधवार रात्रि धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गयी थी. गुरुवार को जरियागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा था. आरोप है कि चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किए बिना ही प्लास्टिक में लपेट कर परिजनों को सौंप दिया. ग्रामीणों ने कहा कि पारस नाथ महतो काफी अच्छा लड़का था, उसका किसी के साथ झगड़ा नहीं था. वह इंटर पास करके कंप्यूटर का कोर्स कर रहा था. बुधवार को घर नहीं लौटने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने पारसनाथ महतो की काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला. डहकेला- गोविन्दपुर रोड रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के पास पारसनाथ महतो का शव देखा गया. शव से काफी दूर मोबाइल फोन, हेड फोन व चप्पल जरियागढ़ पुलिस ने बरामद किया. पुलिस के अनुसार हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

मेदिनीनगर के एफसीआई गोदाम में कार्यरत मजदूर की मौत, जमकर हुआ हंगामा

पलामू : मेदिनीनगर के एफसीआई गोदाम में कार्यरत एक मजदूर की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गयी. चालक को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. घटना अनाज लोडिंग करने के दौरान घटी. घटना के बाद एफसीआई के मजदूरों ने हंगामा किया.

अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरा ऑटो, तीन महिलाएं समेत चार लोग थे सवार

चांडिल (सरायकेला- खरसावां), हिमांशु गोप : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के टाटा-रांची मार्ग 33 पर आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गया. हादसे में तीन महिला समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं जमशेदपुर से प्राचीन कालीन जयदा शिव मंदिर में पूजा कर लौट रही थीं. तभी अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई और पुलिया के नीचे गिर गई. घटना में ऑटो का परखच्चे उड़ गए. वहीं घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से जमशेदपुर भेज दिया गया.

Jharkhand Breaking News LIVE: पश्चिमी सिंहभूम के जंगल से तीन किलो का आईईडी बम बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola