Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद सोबरन मांझी को शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद सोबरन मांझी को शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

रामगढ़: सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद सोबरन मांझी के 66 वें शहादत दिवस पर रामगढ़ के लुकैयाटांड़ (नेमरा) में शहीद स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे ललपनिया, संताल सरना धर्म महासम्मेलन में होंगे शामिल

बोकारो. संताल सरना धर्म महासम्मेलन में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ललपनिया पहुंचे हैं. मंच पर मंत्री बेबी देवी भी मौजूद हैं.

Jharkhand Breaking News LIVE: सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद सोबरन मांझी को शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह में फैक्ट्री के अंदर दीवार गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के सर्कस मैदान के सामने स्थित अंजना माइका फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की फैक्ट्री के अंदर दीवार गिरने के बाद दब जाने से हो गई. मृतक मजदूर की पहचान सिहोडीह निवासी तुलो दास के रूप में की गई है. घटना के बाद आनन-फानन में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां जानकारी मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी भी सदलबल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. बताया गया कि सिहोडीह निवासी तुलो दास पिछले कई वर्षों से सर्कस मैदान के समीप स्थित अंजना माइका फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था. आज दोपहर वह फैक्ट्री में काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक फैक्ट्री के अंदर की दीवार टूटकर गिर गई, जिसमें तुलो दास दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद एक ओर जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वंही मृतक के परिजनों और फैक्ट्री के मालिक के बीच मुआवजे की राशि को लेकर बातचीत की जा रही है.

आज बड़ा सिंदरी के पहाडिया गांव आयेंगे बाबूलाल मरांडी

गोड्डा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सोमवार को गोड्डा आ रहे हैं. श्री मरांडी गोड्डा से दिन के 12 बजे सुंदरपहाड़ी प्रखंड के बड़ा सिंदरी पंचायत के जोलो व अन्य बीमार लोगों से प्रभावित गांव पहुंचकर पीड़ित लोगों से मुलाकात करेंगे. आशय की जानकारी जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने दिया है.

कार्तिक पूर्णिमा उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर जुटे साफाहोड़ आदिवासी, किया गंगा स्नान

झारखंड के एकमात्र साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल उत्तरवाहिनी गंगा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वैदिक मुहूर्त के अनुसार श्रद्धालुओं ने दो दिवसीय गंगा स्नान किया. विशेष कर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल से आए साफाहोड़ आदिवासी अपने-अपने धर्म गुरुओं के साथ गंगा स्नान कर गंगा पूजन के बाद भींगे वस्त्र में गंगा तट पर अखाड़ा लगाकर मरांग बुरु एवं भगवान श्रीरामचंद्र की पूजा अर्चना की.

आज भी जारी रहेगा महापड़ाव, राजाराम सिंह होंगे शामिल

केंद्र की नीतियों के खिलाफ किसान मजदूर संगठनों का देशव्यापी महापड़ाव 27 और 28 नवंबर को भी आयोजित होगा. दूसरे दिन सोमवार को ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (ऐक्टू ) और अखिल भारतीय किसान महासभा से जुड़े कार्यकर्ता राजभवन के समक्ष जुटेंगे. सोमवार को महापड़ाव कार्यक्रम को किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाराम सिंह और किसान सभा के राष्ट्रीय नेता सरोज बादल संबोधित करेंगे. मजदूर-किसान संगठनों की ओर से भुवनेश्वर केवट और बीएन सिंह ने कहा कि इस बार किसानों और मजदूरों की आर-पार की लड़ाई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola