Jharkhand Breaking News LIVE: बोकारो में 45 वर्षीय अधेड़ की हत्या
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
बोकारो में 45 वर्षीय अधेड़ की हत्या
बोकारो जिला अंतर्गत चतरोचटी थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में 45 वर्षीय अधेड़ की हत्या कर उनके आवास के थोड़ी दूर में फेंक दिया गया. मृतक का नाम सुखराम मांझी है. जानकारी के अनुसार वह अपने इलाके का पूर्व वार्ड सदस्य था, जो वर्तमान में मुर्गा का दुकान चलाता था. घटना शाम के करीब सात से आठ बजे के बीच की है. अंदेशा जताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का चांडिल में भव्य स्वागत
चांडिल: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत फदलोगोड़ा स्थित प्राचीन (पारडीह) काली मंदिर में रुके व मंदिर में माथा टेका. वे महंत विद्यानंद सरस्वती जी से मिले. इसके बाद चौका मोड़ पर बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में जमशेदपुर से रांची जाने के क्रम में गाजे बाजे के साथ व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया. केंद्रीय मंत्री ने चौका मोड़ स्थित शहीद अजीत-धनंजय महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर पूर्व विधायक स्व साधुचरण महतो की पत्नी भाजपा नेत्री सारथी महतो, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, बोनू सिंह सरदार, खुदी सिंह सरदार, मदन सिंह सरदार, रामकृष्ण महतो, ठाकुरदास महतो, सच्चिदानंद महतो, दिलीप महतो, प्रशांत मेईती, अनिल सिन्हा, मोतीलाल कुंभकार, चामु राम भुईयां, भरत महतो आदि उपस्थित थे.
रांची में बस की हाइवा से टक्कर, एक की मौत, चार घायल
ओरमांझी (रांची): झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के उकरीद के समीप सड़क हादसे में बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गए. रिम्स में घायलों का इलाज चल रहा है.
बोकारो में सीआरपीएफ जवान राम बाबू राय ने अपनी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
ललपनिया: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत रहावन सीआरपीएफ 26 बटालियन कैंप के जवान ने अपनी इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम राम बाबू राय (40वर्ष) बताया जा रहा है. वे रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के लपंगा (छोरघरा) के रहने वाले थे.
हजारीबाग से आठ चोर गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड के चौबे में फेरी कर लॉटरी बेच रहे आठ लोगों को चोरी के शक में ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बीते कुछ दिनों से चलकुशा प्रखंड में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. बीते सोमवार को जब बोलेरो से छह लोग लॉटरी बेचने आए तो लोगों को शक हुआ. पूछताछ करने पर कुछ लोग भागने लगे. इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़ कर उनकी धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया.
बोकारो में हाथियों का उत्पात, घरों का किया क्षतिग्रस्त
बोकारो थर्मल-बोकारो-हजारीबाग जिले की सीमा पर नरकी, डोमाबेड़ा, तिलैया में हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. आलू की फसल बर्बाद कर दी. हाथियों के डर से भीषण ठंड में घरों से बाहर रहने पर ग्रामीण मजबूर हैं.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए