Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: प्रकाश पर्व पर निकली शोभायात्रा का झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर निकली शोभायात्रा का झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने किया स्वागत

रांची: झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची द्वारा गुरु नानक देव जी के 554वें पावन प्रकाश उत्सव पर रातू रोड गुरुद्वारे से निकाली जाने वाली भव्य विशाल शोभा यात्रा का नगर भ्रमण के क्रम में स्वागत शिविर लगाकर अभिनंदन और स्वागत किया गया. स्वागत शिविर में संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत,अंचल किंगर, विनय मिड्डा, विमल जैन ,ओमप्रकाश खेतावत सुबोध गुप्ता, अनिल जालान, प्रकाश अरोड़ा, मुन्ना कुमार, राजेश कुमार सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे.

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचीं सांसद महुआ माजी

रांची: झामुमो से राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण के लिए उपस्थित सरकारी अधिकारियों के कार्यों का जायजा लिया. रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 3 अंतर्गत मोरहाबादी बाजार एवं वार्ड 4 के अंतर्गत मंडा बगीचा में लगाए गए कैंप में जाकर “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए वार्ड 3 और 4 के लोगों को जागरूक किया. इस क्रम में महिला और पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया.

महिला की हत्या के आरोप में एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्त में

खूंटी, चंदन: खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के कटुई गांव में सुकन बुरू जंगल से बरामद सुंदरमनी के शव की गुत्थी सुलझा ली गयी है. उसकी हत्या बेहद मामूली विवाद में कर दी गयी थी. पुलिस ने हत्या के आरोप में एक नाबालिग सहित तीन लोगों को पकड़ी है. इसमें तुकिन मुंडा, महादेव मुंडा और एक नाबालिग शामिल हैं. एसडीपीओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरोपियों ने हत्याकांड में शामिल होने की बात को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने बताया कि सुंदरमनी अपने पति की तीसरी पत्नी थी. सुंदरमनी का सौतेला बेटा घासीराय मुंडा अपने घर के कुछ सामान को आरोपियों को दिया था. यह बात सुंदरमनी को पंसद नहीं थी और उसका वह विरोध कर रही थी. इसी को लेकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं. छापामारी अभियान में एसडीपीओ अमित कुमार, इंस्पेक्टर शाहिद रजा, मारंगहादा थाना प्रभारी अजय कुमार भगत, पुअनि प्रदीप सवैया, हरि महतो और अन्य शामिल थे.

हजारीबाग में कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत,  गांव में पसरा मातम

हजारीबाग/बरही(जावेद इस्लाम): हजारीबाग के बरही थाना अंतर्गत ग्राम धनवार में कुएं में डूबने से उमेश केसरी के दो पुत्रों सत्यम कुमार(10वर्ष) व उज्ज्वल कुमार(5वर्ष) की मौत हो गई. घटना शनिवार की है. बताया जा रहा है कि दोनों भाई स्कूल से आने के बाद घर के पास खेल रहे थे. उस समय पिता उमेश केसरी करियातपुर बाज़ार स्थित अपनी बर्तन दुकान में थे और मां खेत में धान की कटनी में लगी थी.

खूंटी में बदले गये कई थाना प्रभारी, चूड़ामणि टुडू बने जरियागढ़ थाना प्रभारी

खूंटी, चंदन: खूंटी जिले में कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है. एसपी अमन कुमार ने शनिवार को इसे लेकर आदेश जारी किया है. इसके तहत मुरहू थाना प्रभारी चूड़ामणि टुडू को जरियागढ़ का थाना प्रभारी बनाया है. अड़की थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन को मुरहू का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. पदास्थापना को प्रतिक्षारत नरसिंह मुंडा को अड़की थाने का प्रभार सौंपा गया है. जरियागढ़ थाना प्रभारी पंकज कुमार को खूंटी थाने में जेएसआई के पद पर नियुक्त किया गया है. शनिवार को ही कई थाना प्रभारियों ने नवपदस्थापन स्थल पर पदभार ग्रहण कर लिया.

गिरिडीह में इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह, मृणाल: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह मौर्यापुरी इलाके में किराए के मकान में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा की पहचान के ताराताण्ड थाना क्षेत्र के खुटरी गांव निवासी युगल रजक की पुत्री खुशी कुमारी के रूप में की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola