Live Updates

Jharkhand Breaking News: भरनो में पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

भरनो में पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या

गुमला जिले के भरनो स्थित सुपा गांव में शुक्रवार (22 दिसंबर) की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य वरदानी उरांव के पति विजय उरांव (45) की गोली मारकर की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवकों ने दुकान से पेट्रोल भरवाया. गुटका भी खरीदा. जब विजय उन्हें पैसे लौटाने गया, तो एक अपराधी ने पीछे से उसकी पीठ में गोली मार दी. इसके बाद दोनों बाईक से फरार हो गए. अंधेरा होने की वजह से अपराधी वहां से भागने में सफल रहे. बता दें कि विजय उरांव के घर के पास आज सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इसमे विधायक, सचिव, डीडीसी सहित कई वरीय अधिकारी शामिल हुए थे. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अंधेरा होने पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. सूचना पर भरनो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी. उसे उठाकर भरनो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.

चौका में कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के पास दो बाइक की टक्कर

चौका में तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के समीप दो बाइक में टक्कर हो गई. इसमें बिजली मिस्त्री सेगा और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना शुक्रवार शाम की है. सूचना मिलने पर तिरुलडीह पुलिस पहुंची तथा दोनों घायलों को इलाज के तिरुलडीह स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. दोनों को बेहतर इलाज के लिए यहां से पश्चिम बंगाल के बागमुंडी भेज दिया गया.

खूंटी में घर से बाहर निकालकर शख्स की हत्या

खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के बोहंडा के टोला कदल सोकड़ा निवासी जीवन हेम्ब्रम उर्फ बरमु की हत्या कर दी गई. जीवन हेम्ब्रम की उम्र 27 साल थी, गुरुवार रात सात-आठ अज्ञात अपराधी जीवन हेम्ब्रम के घर पहुंचे और उसे घर से बाहर निकाला फिर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी.

लातेहार में हथियार और लेवी की राशि के साथ जेजेएमपी के चार उग्रवादी गिरफ्तार

लातेहार जिले के छिपादोहर पुलिस ने जेजेएमपी के चार उग्रवादियों को हथियार और वसूली गई लेवी की राशि के साथ गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी गुरुवार शाम को हुई. छिपादोहर थाना परिसर में शुक्रवार को बरवाडीह सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने प्रेस वार्ता कर उक्त आशय की जानकारी दी है.

अब सावित्रीबाई फुले योजना का लाभ सभी बेटियों को मिलेगा, धनबाद में बोले सीएम

धनबाद में अपने संबोधन के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब सावित्रीबाई फुले योजना का लाभ सभी बेटियों को मिलेगा. दो की बंदिश समाप्त होगी.

धनबाद में सीएम का संबोधन, कहा- सही काम हो रहा है या नहीं देख रहे हैं, सब पर है नजर

सीएम ने अपने संबोधन में कहा, 18 जगह जाने का मौका मिला, गांव-गांव में शिविर आयोजित कर समस्या का समाधान कर रहे हैं. कर्मी काम कर रहे हैं या नहीं इसकी समीक्षा खुद कर रहे हैं. सही काम हो रहा है या नहीं देख रहे हैं. सब पर नजर है. दिल्ली, रांची हेडक्वार्टर से नहीं गांव से सरकार चलेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola