Jharkhand Breaking News LIVE: पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों पर लाठीचार्ज
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों पर लाठीचार्ज
अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों पर आज लाठीचार्ज किया गया. लाठीचार्ज से पहले आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया.
धनबाद में कोयला चोरों ने कोलकर्मियों और सीआईएसएफ पर की पत्थरबाजी
धनबाद में कोयला तस्करों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. कोयला चोरी करने वालो आतंक ऐसा है कि वे दिनदहाड़े परियोजना पहुंच कर रहे कोयला की लूट कर रहे हैं. आज भी लोयाबाद थाना क्षेत्र में कोयला चोर कोयला की लूट कर रहे थे. विरोध करने पर उन्होंने कोलकर्मियों और सीआईएसएफ के साथ मारपीट की. उनपर पत्थरबाजी भी की. साथ ही दो हॉलपेक वाहन के शीशा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.
सिकनी कोल परियोजना में कोयला उठाव को लेकर विवाद बढ़ा, जिलाध्यक्ष पर दबंगई का आरोप
लातेहार जिले के चंदवा के सिकनी कोल परियोजना में कोयला उठाव को लेकर विवाद बढ़ गया है. इस विवाद में झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के बॉडीगार्ड घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष ने कहा कि जिलाध्यक्ष दबंगई दिखा रहे हैं. दूसरे पक्ष का कहना है कि पुलिस हमारा आवेदन नहीं ले रही है.
लोहरदगा में एक बार फिर उग्रवादियों का तांडव
लोहरदगा में एक बार फिर उग्रवादियों ने तांडव मचाया है. उग्रवादियों ने लोहरदगा जिला के कैरों प्रखंड क्षेत्र के एडादोन के पास नंदिनी डैम के तीन नहरों के पक्कीकरण और मरम्मती के काम में लगे मशीनों को बुधवार की रात आग के हवाले कर दिया. उग्रवादियों ने एक पोकलेन मशीन और एक ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया है. प्रथम दृष्टया यह कार्य उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का बताया गया है.
साहिबगंज में सीबीआई की जांच तीसरे दिन भी जारी, ईडी के गवाह विजय हांसदा का मामला
1000 करोड़ के अवैध खनन व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही ईडी के गवाह विजय हांसदा के केस की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम साहिबगंज पहुंची हुई है. सीबीआई की टीम ने तीसरे दिन भी जांच का सिलसिला जारी रखा. गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे ही सीबीआई की चार सदस्य टीम भवानी चौकी स्थित विजय हांसदा के घर पहुंच कई जानकारी हासिल की है. करीब एक घंटे तक गांव के लोगों से जानकारी हासिल की गई है. साथ ही पूछताछ के लिए करीब आधा दर्जन ग्रामीणों को भी साथ लाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
हजारीबाग में कोयला जलाकर सोये थे कुछ लोग, चार की मौत
हजारीबाग कटकम दाग थाना क्षेत्र के रसूलीगंज में कुछ लोग बुधवार की रात कोयला जलाकर सोये थे. कमरे का दरवाजा बंद था. बताया जा रहा है कि चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी बिहार के रहने वाले थे.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए