Jharkhand Breaking News LIVE: हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन को किया गया रिशेड्यूल
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
गिरिडीह पुलिस ने 3 घंटे के भीतर सुलझा दी किडनैपिंग की गुत्थी
गिरिडीह पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर एक किडनैपिंग की न सिर्फ गुत्थी सुलझा दी है, बल्कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से अपहृत युवक को भी सकुशल बरामद कर लिया है और किडनैपिंग के लिए इस्तेमाल की गई बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है. वंही किडनैपिंग की घटना को अंजाम देने वाले किडनैपरों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी की जा रही है.
हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन को किया गया रिशेड्यूल
लिंक रेक के देरी से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन को आज के लिए रिशेड्यूल किया गया गया है. 15:40 बजे की जगह यह ट्रेन आज 16:40 बजे हटिया से खुलेगी.
सीएम आवास के निकट कुप्पू स्वामी बिल्डिंग में लगी आग
मुख्यमंत्री आवास के निकट कुप्पू स्वामी बिल्डिंग में आग लग गई. घटना के बाद फौरन दमकल की गाड़ियां बुलाई गई. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

मानगो दोहरा हत्याकांड, फरार आरोपियों का घर आज होगा कुर्क
जमशेदपुर. मानगो दोहरा हत्याकांड में फरार चल रहे जमशेद, कादिर और अरशद की संपत्ति कुर्क करने का आदेश मंगलवार को कोर्ट ने जारी कर दिया. बुधवार को पुलिस तीनों के घर की संपत्ति कुर्क करेगी.
बोकारो थर्मल में रोजगार मेला आज
बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित नियोजनालय कार्यालय के तत्वाधान में बुधवार को स्थानीय डीवीसी जमा दो विद्यालय मैदान में दत्तोपंत ठेंगरी रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा. नियाेजन पदाधिकारी बम बैजू ने बताया कि आठवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगारों को विभिन्न कंपनियो में रोजगार दिया जायेगा. रोजगार मेला में कई कंपनियां आयेंगी. रोजगार के लिए आवेदन देने वालों का राज्य के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है. जिनका निबंधन नहीं हुआ है, वे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व दो फोटो लेकर आएं.
पूर्व राज्यसभा सांसद वृंदा करात आज साहिबगंज में
साहिबगंज. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वृंदा करात, राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, राज्य सचिव मंडल सदस्य मोहम्मद इकबाल सर्किट हाउस में सुबह 8:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे व 10:30 बजे लालबथानी हाट में अनसर्वे भूमि को लेकर सभा को संबोधित करेंगे व दो बजे कल्याणचक गोसाई गांव में कार्यकर्ता से बैठक कर 3:30 बजे उधवा प्रखंड के पियारपुर दियारा में सभा को संबोधित कर पाकुड़ की ओर प्रस्थान करेंगे व 21 दिसंबर को बरहरवा प्रखंड के श्रीकुंड मैं सभा को संबोधित करेंगे. यह जानकारी लोकल कमेटी सचिव श्यामसुंदर पोद्दार ने दी.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए