ePaper
Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: खूंटी में रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Updated at : 15 Dec 2023 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News LIVE: खूंटी में रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:47 PM. 15 Dec 238:47 PM. 15 Dec

रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

खूंटी,चंदन: रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को स्थानीय बिरसा कॉलेज स्थित फुटबॉल स्टेडियम में शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, खेल समन्वयक राजेश कुमार गुप्ता और बिरसा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य जे किड़ो ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खेल के महत्व को बताया. उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल में महत्व नहीं रखता है, बल्कि आप किस तरह से खेलते हैं, यह महत्वपूर्ण है. खेल समन्वयक राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल भी विद्यार्थियों के जीवन को बदल सकता है. उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ियों के उपलब्धियों को बताया. शुक्रवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें 1500 मीटर की दौड़ में एसएस मेमोरियल रांची के प्रदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. केओ कॉलेज गुमला के विज्ञान पन्ना द्वितीय और सुशील उरांव ने तृतीय स्थान हासिल किया.

8:47 PM. 15 Dec 238:47 PM. 15 Dec

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को दी जा रही नयी तकनीक की जानकारी 

जमशेदपुर: एक्सएलआरआई की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के पठन-पाठन के साथ ही उन्हें नयी तकनीक को लेकर जागरूक किया जा रहा है. इसी कड़ी में एक्सएलआरआई के विद्यार्थियों की ओर से उन्हें एआई, चैटजीपीटी और बिंग एआई समेत कई अन्य तकनीकी जानकारी दी गयी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्र में किस प्रकार करियर बनाया जा सकता है, इससे जुड़ी जानकारी भी दी गयी. इसमें एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों में वैष्णवी कलंत्री, ईशज्योत सिंह, मोहित सिंह, निहिल वर्मा, वेदिका मूंदड़ा, प्रिय देवव्रत सिंह, संकेत गोसावी और सर्वेश टोर्का समेत अन्य शामिल थे.

8:47 PM. 15 Dec 238:47 PM. 15 Dec

हाथियों ने मचाया उत्पात, तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त

कुड़ू, लोहरदगा, अमित कुमार राज : गजराज का आंतक थम नहीं रहा है. पिछले एक पखवाड़े के भीतर तीन गांवों में गजराज के आंतक से ग्रामीणों में दहशत है. गजराज को सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है. हाथियों ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है.

3:13 PM. 15 Dec 233:13 PM. 15 Dec

जेएसएससी कार्यालय के सामने अभ्यर्थी ने किया आत्मदाह का प्रयास

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी) के अभ्यर्थियों ने राजधानी रांची के नामकुम स्थित कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान एक अभ्यर्थी ने आत्मदाह का प्रयास किया. उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोक दिया. पुलिस ने इस अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया है. बता दें कि जेएसएससी कार्यालय पर करीब 1000 अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया.

3:13 PM. 15 Dec 233:13 PM. 15 Dec

रांची में बिजनेसमैन पर हमले के विरोध में चैंबर के नेतृत्व में प्रदर्शन आज

झारखंड की राजधानी रांची के अति व्यस्ततम इलाके रातू रोड में बीते सोमवार को व्यवसायी पर हमला और उसके बाद उनके निधन के विरोध में जैन मंदिर लेन (अपर बाजार) स्थित सभी टायर की दुकानें बंद हैं. झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की उपस्थिति में दोपहर एक बजे सभी टायर व्यापारी विरोध-प्रदर्शन करेंगे. चैंबर के प्रवक्ता विकास विजयवर्गीय ने यह जानकारी दी है.

3:13 PM. 15 Dec 233:13 PM. 15 Dec

गम्हरिया में रेल पटरी पर बैठे लोग, दो घंटे तक यात्रा ठप

जमशेदपुर से सटे गम्हरिया में सवारी गाड़ी को जहां-तहां रोके जाने से नाराज रेल यात्रियों ने ट्रेन की पटरी को जाम कर दिया. इसकी वजह से दो घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही ठप रही.

3:13 PM. 15 Dec 233:13 PM. 15 Dec

खलारी में हथियारबंद लोगों ने डंपर को जलाया

झारखंड की राजधानी रांची के खलारी में हथियारबंद लोगों ने एक डंपर को जला दिया. घटना गुरुवार देर रात की है. बताया गया है कि देर रात कुछ हथियारबंद लोग आए और एक हाइवा डंपर को आग लगा दी. डंपर जलाने के बाद वे लोग वहां से फरार हो गए.

3:13 PM. 15 Dec 233:13 PM. 15 Dec

चौड़ा राजू हल्दिया स्टेशन पर पिस्तौल के साथ नाटकीय तरीके से पकड़ाया

मानगो में टाइगर जवान रामदेव महतो और जमीन कारोबारी मो. सज्जाद खान उर्फ टांडा की हत्या का मुख्य आरोपी मो. अबदुल्ला उर्फ चौड़ा राजू बुधवार की रात नाटकीय ढंग से पश्चिम बंगाल के हल्दिया रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार हो गया.

9:00 AM. 15 Dec 239:00 AM. 15 Dec

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज होगा शुरू, सीएम हेमंत सोरेन जाएंगे खूंटी

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार (15 नवंबर से शुरू हो रहा है. आज ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खूंटी जाना है. वहां आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे. तोरपा प्रखंड के कुछ लाभुकों के साथ वह ऑनलाइन संवाद भी करेंगे. आज ही शाम में कैबिनेट की बैठक भी है, जिसमें कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola