Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: रांची के डेली मार्केट फल मंडी में लगी आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

रांची के डेली मार्केट फल मंडी में लगी आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड स्थित डेली मार्केट फल मंडी में मंगलवार की रात भीषण आग लग गयी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार कई दुकानें आग की चपेट में आ गयीं. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई. दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं.

अब 21 व 28 जनवरी को होगी सामान्य स्नातक योग्यताधारी प्रतियोगिता परीक्षा

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने मंगलवार को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की नयी तिथि जारी की है. इस परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी और 28 जनवरी 2024 को राज्य के विभिन्न जिलों में अवस्थित केंद्रों पर किया जायेगा.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की आर्थिक नाकेबंदी को सीपीआई का समर्थन

रांची: झारखंड के आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान दिलाने के लिए झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा 16-17 दिसंबर को आर्थिक नाकेबंदी करेगा. इस लड़ाई में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने उसका साथ देने का ऐलान किया है. सीपीआई ऑफिस में मंगलवार को पार्टी ने यह जानकारी दी. बैठक में सीधी बहाली, भूखंड व आवास, 50 हजार रुपये सम्मान राशि सहित अन्य मांगों पर चर्चा हुई. मौके पर सचिव महेंद्र पाठक, अजय सिंह, पीके पांडेय, निरंजना हेरेंज, पुष्कर महतो, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सरोजनी कच्छप, सीताराम उरांव, मो अलीम अंसारी मौजूद थे.

विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं जुगरा, परियोजना का कार्य करवाया बंद

बड़कागांव, संजय सागर: विधायक अंबा प्रसाद ने प्रखंड क्षेत्र के जुगरा के प्रभावित इलाके में पहुंचकर जबरदस्ती कार्य कर रहे कंपनी प्रबंधन को तुरंत काम रुकवाने को कहा. आपको बता दें कि बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम जुगरा में कंपनी द्वारा बगैर ग्रामीणों की सहमति के जबरदस्ती कार्य किया जा रहा था एवं विधायक अंबा प्रसाद को सूचना मिलने पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से निकलकर सीधा जुगरा पहुंचीं. विधायक ने कहा कि ग्रामीण परियोजना के विरोध में हैं. उनको किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला है. बलपूर्वक कंपनी कार्य कर रही है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. केंद्र सरकार की कोल खनन परियोजना यहां के स्थानीय लोगों का शोषण कर रही है एवं उनका हक मार रही है. सांसद जयंत सिन्हा केंद्र सरकार की कंपनी के जनविरोधी नियमों में संशोधन करवाकर रैयतों को न्याय दिलवाएं.

रांची के पंडरा से लापता विक्षिप्त युवती का शव उलातू से बरामद

नामकुम (रांची), राजेश वर्मा: टाटीसिलवे पुलिस ने टाटीसिलवे अनगड़ा सीमा से सटी सिलवे पंचायत के उलातू में नाले से शव बरामद किया है. मृतक की पहचान पंडरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत ऑफिसर बैंक कॉलोनी निवासी मनीष मिश्रा की 18 वर्षीय बेटी जुगनू कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार जुगनू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह चार दिनों से लापता थी. उन्होंने पंडरा ओपी में सनहा दर्ज कराया था. मंगलवार की सुबह नाले में शव होने की सूचना पर टाटीसिलवे एवं अनगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, परंतु नहीं हो पायी. टाटीसिलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपने स्तर से प्रयास किया, जिससे पहचान हो पायी. स्थानीय लोगों के अनुसार युवती विक्षिप्त थी एवं आसपास भटकती रहती थी. आशंका है कि नाले में गिरने से पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही वजह स्पष्ट हो पाएगी.

रांची के नामकुम में लगा विधिक जागरूकता शिविर

रांची: टाटीसिलवे ग्राउंड में रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) और नारी शक्ति सेना के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन में डालसा के प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि सभी लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता और मध्यस्थता की जाती है. गरीब लोगों के लिए वकील देना, जेल में कानूनी सहायता देने का कार्य किया जाता है. वैसे बच्चे जिनके पिता नहीं हैं, उनको स्कॉलरशिप दी जाती है. 4000 रुपए प्रति बच्चा दी जाती है. डायन बिसाही के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जाता है. डालसा से स्वीकृति वर्मा ने बताया कि डालसा में संपत्ति, चेक, पारिवारिक विवाद जैसे वाद मध्यस्थता से सुलझाए जाते हैं. नारी शक्ति सेना की अध्यक्ष सुचिता तिवारी ने बताया कि संस्था पारिवारिक विवाद को सुलझाने का कार्य करती है. राजेश प्रसाद, अनुष्का, जैस्मिता टोप्पो, युधिष्ठिर महतो, लता कुमारी, तारा मिंज, शिला देवी, राजा और प्रकाश रंजन, लक्ष्मी , आरती देवी, धनजय वर्मा, किरण पाहन पूर्व मुखिया, सुलोचना देवी पूर्व पंचायत समिति एवं अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola