Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: गुमला में महिला का सिर कटा शव कुएं से बरामद

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

गुमला में महिला का सिर कटा शव कुएं से बरामद

गुमला थाना की पुलिस ने फोरी गांव स्थित कुएं से महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया है. महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है. सिर व धड़ अलग-अलग है. पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर सिर व धड़ को कुएं से निकाला. इसके बाद मंगलवार देर रात को शव को गुमला सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. गुमला पुलिस ने गांव के कई लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, परंतु किसी ने शव की पहचान नहीं की. आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपराधियों ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया होगा. इसके बाद बेरहमी से उसके सिर को धड़ से काटकर अलग करके सिर व धड़ को कुएं में फेंक दिया.

सिमडेगा में सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

सिमडेगा, रविकांत साहू: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के रानीबांध पावर हाउस के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. एक युवक घायल हो गया, जिसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार केरिया भगत टोली निवासी रोहित सिंह, केरिया डेंबू टोली निवासी अंकित डांग और नवीन लुगुन बाइक से ठेठईटांगर से एक बाइक पर घर लौट रहे थे. इसी क्रम में रानीबांध पावर हाउस के पास अज्ञात वाहन ने इनलोगों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल ठेठईटांगर लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में अंकित और नवीन ने दम तोड़ दिया. रोहित सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सूचना पर झापा नेता संदेश एक्का, प्रमुख विपिन पंकज मिंज सदर अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिले. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था.

गुमला में यात्री बस से एक बैग गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

गुमला अंतर्गत घाघरा प्रखंड मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान के पास से घाघरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री बस से एक बड़े बैग में भरकर गांजा ले जा रहे व्यक्ति के साथ गांजा को बरामद किया है. बताया जा रहा है कि राउरकेला से सासाराम जाने वाली बस को शाम को करीब 4:00 पुलिस ने घाघरा हाई स्कूल मैदान के पास घेराबंदी करके रोका. जिसके बाद बस में घुसकर एक बड़े बैग में गांजा बरामद किया और बैग ले जाने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया. जब तक लोग कुछ समझ पाते. तब तक पुलिस आरोपी और बैग को लेकर थाना चली गयी. जानकारी के अनुसार घाघरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यात्री बस में गांजा भरकर ले जाया जा रहा है. जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है.

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिला विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल

रांची: विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट कर जानकारी दी कि श्रीरामजन्मभूमि में बन रहे भव्य, दिव्य एवं अलौकिक नूतन मंदिर में भगवान पुरुषोत्तम श्रीरामलला के नूतन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी. इस महोत्सव में देश के साथ-साथ झारखंड प्रांत के सनातन हिंदू जनमानस भी शामिल होगा. उत्सव की भव्यता के लिए प्रांत के 30 लाख परिवार तक पहुंचकर मंदिर केंद्रित कार्यक्रम आयोजन करने तथा आगामी फरवरी माह के बाद रामलला दर्शन करने के निमित्त पूजित अक्षत के साथ श्रीराम मंदिर का प्रारूप चित्र देकर धार्मिक अनुष्ठान करने का आग्रह करेंगे. प्रतिनिधिमंडल ने बताया समस्त देशवासियों के साथ-साथ झारखंड वासियों के द्वारा भी 22 जनवरी की संध्या काल में दीपोत्सव मनाएंगे. इस महोत्सव के निमित्त घर-घर जाने का संपर्क अभियान 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगा. विश्व हिंदू परिषद राजभवन परिवार को भी निमंत्रित करने के लिए आएगा. राज्यपाल ने इसकी स्वीकृति दी. प्रतिनिधिमंडल में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार व रंगनाथ महतो, रमेश कुमार मिश्रा शामिल थे.

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में मिले सुदेश महतो

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से आज मंगलवार को झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री व विधायक सुदेश महतो ने राजभवन में भेंट की.

ईडी अधिकारी पहुंचे रांची के बर्लिन हॉस्पिटल, ले रहे जमीन से जुड़ी जानकारी

रांची: ईडी के अधिकारी मंगलवार को रांची के बरियातू स्थित बर्लिन हॉस्पिटल पहुंचे. बताया जा रहा है कि वे जमीन से जुड़ी जानकारी लेने पहुंचे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola