Live Updates

Jharkhand Breaking News: गिरिडीह में घर में घुसकर युवती को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहा गैस टैंकर चौका में पलटा

चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 चावलीबासा में गैस टैंकर अनियंत्रित हो पलट गया. रांची से जमशेदपुर जा रहा यह गैस टैंकर खाली था. दुर्घटना में चालक को हल्की चोट लगी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली.

बगोदर में घर में घुसकर युवती को मारी गोली

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी. मौके पर ही युवती की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है.

खूंटी पहुंची राष्ट्रीय हॉकी महिला टीम, निक्की प्रधान की अगुवाई में कर रही अभ्यास

राष्ट्रीय हॉकी महिला टीम अभ्यास के लिए खूंटी पहुंच गई है. बिरसा कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ मैदान में अभ्यास हो रहा है. खूंटी की बेटी निक्की प्रधान की अगुवाई में 22 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम अभ्यास कर रही है. खूंटी डीसी लोकेश मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद है.

Jharkhand Breaking News: गिरिडीह में घर में घुसकर युवती को मारी गोली

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार पिंटू और साहिबगंज डीसी समेत तीन को ईडी समन

ईडी ने मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव और आर्किटेक्ट विनोद सिंह को समन भेजा है. मामला अवैध खनन से जुड़ा है. मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने साहिबगंज डीसी को 11 जनवरी, विनोद सिंह को 15 जनवरी और सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को 16 जनवरी को ईडी ऑफिस हाजिर होने को कहा है.

लोहरदगा में चावल लदे मालवाहक ट्रक से 75 बोरा डोडा जब्त

रांची से पंजाब जा रहे चावल लदे मालवाहक ट्रक से लोहरदगा पुलिस ने लगभग 75 बोरा डोडा जब्त किये हैं. जब्त डोडा की कीमत लगभग तीस लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने मालवाहक ट्रक के चालक सह मालिक और खालासी को हिरासत में ले लिया है. मामले की सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश्वर प्रसाद, पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार व कुड़ू सीओ प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस एक और बड़ी कार्रवाई

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है. इस बार पुलिस की टीम ने तीन अलग-अलग जिलों गिरिडीह-कोडरमा और जामताड़ा के अलग-अलग गांव में छापेमारी कर कुल सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह का लक्ष्मण मंडल, दिनेश मंडल, मिनेश मंडल, जामताड़ा जिले के नारायणपुर का बलराम मंडल, प्रकाश मोहली, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गेनरो का जागेश्वर साव और बेंगाबाद थाना क्षेत्र का गादी का मनीष कुमार मंडल शामिल है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola