Jharkhand Breaking News: चाईबासा में अनियंत्रित हाइवा घर में घुसा, ससुर की मौत, बहू गंभीर
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
चाईबासा में अनियंत्रित हाइवा घर में घुसा, ससुर की मौत, बहू गंभीर
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर बादुड़ी गांव में बुधवार शाम को एक हाइवा अनियंत्रित होकर घर में घुस गया. इस घटना में घर के अंदर खटिया पर सो रहे 75 वर्षीय मनमोहन कुदादा की मौके पर ही मौत हो गयी. उसकी बहू चांदु कुदादा गंभीर रूप से घायल हो गयी है.
केंद्रीय मंत्री ने सड़क सुदृढ़ीकरण का किया शिलान्यास
खूंटी के डुगडुगिया मोड़ में केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने दो सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया. इसमें फुदी से हड़ामबनाम वाया बरकरगी कनाडीह मोड़ तक पथ 10.8 किलोमीटर और भंडरा से लांदूप वाया दिजिलिंगा, डाड़ीगुटू, ओम्टो सारले 14.12 किलोमीटर की सड़क शामिल है. दोनों सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से किया जायेगा.
सरायकेला में मनायी गयी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती
खरसावां जिले में आम आदमी पार्टी के नेता बिरसा सोय के नेतृत्व में कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र रुगुडीह के रामडीह गांव में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 121वीं जयंती मनाई गई. समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच शॉल का वितरण किया गया. ‘आप’ नेता बिरसा सोय ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने अलग झारखंड राज्य की मांग की थी. वह हर जगह आदिवासियों की आवाज बने. जयपाल सिंह मुंडा चाहते थे कि बृहद झारखंड बने. संविधान सभा में ‘अनुसूचित जनजाति’ की जगह आदिवासियों को आदिवासी सूची में ही शामिल करने की मांग उन्होंने की थी, लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हुआ.
विधायक दल की बैठक खत्म, प्रदीप यादव ने कही ये बात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर बुलाई गई विधायकों की बैठक खत्म हो गई है. बैठक से बाहर निकलने के बाद कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन आज भी झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और आगे भी मुख्यमंत्री रहेंगे.
कल्पना सोरेन को सीएम बनाये जाने के सवाल पर बोलीं महुआ माझी, बैठक के बाद बताएंगे
विधायक दल की बैठक के लिए मंत्री जोबा माझी और राज्यसभा सदस्य महुआ माझी भी सीएम आवास पहुंचीं. कल्पना सोरेन को सीएम बनाये जाने के सवाल पर महुआ माझी ने कहा कि हमारे प्रवक्ता बैठक के बाद इस बारे में बताएंगे.
सीएम आवास पहुंचने लगे विधायक, थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक
बैठक के मद्देनजर विधायकों सीएम आवास पहुंचने लगे हैं. सीएम आवास के बाहर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है. थोड़ी देर में बैठक शुरू होगी.

लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए