Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: हजारीबाग के बड़कागांव में ट्रैक्टर ने चार को कुचला, एक बच्चे की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

हजारीबाग के बड़कागांव में ट्रैक्टर ने चार को कुचला, एक बच्चे की मौत

बड़कागांव, संजय सागर: हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में रामदेव राम के घर के पास एक ट्रैक्टर (जे एच 02 ए एम 7970) ने कई लोगों को कुचल कर घायल कर दिया. इसमें से एक चार वर्षीय बालक रेहान रजा (पिता सयुब अंसारी) की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई, जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों का इलाज बड़कागांव अस्पताल एवं हजारीबाग सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना मंगलवार के 9:15 बजे पूर्वाह्न की है. ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर जमनीडीह निवासी कामेश्वर महतो (पिता जीवन महतो) की है.

सीएम हेमंत सोरेन ने नए साल पर अपने माता-पिता से लिया आशीर्वाद

रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने नववर्ष के अवसर पर अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं माता रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया.

खूंटी में 13 साल से फरार उग्रवादी सिरिल सोय गिरफ्तार

खूंटी, चंदन कुमार: 13 साल से फरार चल रहे उग्रवादी सिरिल सोय उर्फ तिड़ू को मुरहू पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या सहित अन्य कई कांड दर्ज हैं. रांची के बुंडू और जगरनाथपुर थाना के फरार वारंटी तुलसीदास भेंगरा को भी तपकरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर का रांची में अभिनंदन 

रांची: झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची में हैं. मोरहाबादी के संगम गार्डेन में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई नेता समारोह में शामिल हैं.

ईडी ऑफिस पहुंचे सीएमओ कर्मी, सीएम हेमंत सोरेन की ओर से बंद लिफाफे में सौंपा पत्र

झारखंड सीएमओ के कर्मी ईडी ऑफिस पहुंचे हैं. उन्होंने बंद लिफाफे में ईडी अधिकारियों को एक पत्र सौंपा है. मालूम हो कि सीएम को सातवीं बार ईडी समन भेजा गया. जिसके बाद पत्र के माध्यम से सीएम की ओर से जवाब भेजा गया. पत्र में क्या लिखा है इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन सीएम ने इससे पहले महाधिवक्ता से सलाह ली है. अपने पिता शिबू सोरेन से भी मिलकर बातचीत की.

झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर पहुंचे रांची, हुआ भव्य स्वागत

झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola