Jharkhand Breaking News Live: हजारीबाग के गीतांजलि ज्वेलर्स में करीब 20 लाख की लूट
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की आज की प्रमुख खबरें.
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड के सभी जिलों की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के LIVE सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
हजारीबाग के गीतांजलि ज्वेलर्स में करीब 20 लाख की लूट
हजारीबाग शहर के कालीबाड़ी रोड स्थित गीतांजलि ज्वेलर्स में शनिवार रात को लूटपाट हुई है. तीन लोग रिवॉल्वर लेकर दुकान में घुसे और रिवॉल्वर का भय दिखाकर काउंटर में रखे पैसे की लूटकर ले गए. जानकारी के अनुसार करीब 20 लाख रुपए की लूट हुई है. बताया जा रहा है कि लूटपाट के वक्त मालिक पिंटू सोनी अपनी दुकान में मौजूद थे.
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई में तीन सड़कों का किया शिलान्यास
खरसावां: खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई में करीब 5.40 कोरड़ की लागत से तीन महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को यातायात में सुविधा होगी. इससे न सिर्फ आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी.
कोडरमा के मरकच्चो बीडीओ के वाहन पर गिरा बरगद का पेड़, बाल-बाल बचे पदाधिकारी
मरकच्चो (कोडरमा) : मरकच्चो प्रखंड में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया. लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ का जायजा लेने निकले बीडीओ-सीओ के सरकारी वाहन पर विशाल बरगद का पेड़ गिर गया. इस हादसे में झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों के अलावा दो अन्य सरकारी कर्मी और ड्राइवर बाल-बाल बच गए. दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडों में बूथों का पदाधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन करते हुए वहां की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली जा रही है, ताकि मतदान से पहले सभी कमियों को दुरुस्त कराया जा सके. इसी को लेकर शनिवार को मरकच्चो के बीडीओ हुलास महतो और सीओ परमेश्वर कुशवाहा, बीपीओ राकेश रंजन, होमगार्ड जवान राजेंद्र यादव, सरकारी वाहन के ड्राइवर दिनेश कुमार के साथ रौशनबागी स्थित बूथ का जायजा ले कर नावाडीह जा रहे थे. इसी दौरान इनका सरकारी वाहन एक चबूतरे के बगल से गुजर रही था. चबूतरे के बीच स्थित वर्षों पुराना विशाल बरगद का पेड़ अचानक पदाधिकारियों के सरकारी वाहन पर गिर गया.
7 जिलों में पार्ट टाइम ट्रिब्यूनल गठित होगा
कोयला मंत्रालय ने झारखंड के सात जिलों में पार्ट ट्रिब्यूनल के गठन का आदेश दिया है. पार्ट टाइम ट्रिब्यूनल का गठन चतरा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, दुमका एवं धनबाद जिले में किया जायेगा. इस ट्रिब्यूनल के संबंधित जिला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त होंगे. विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करेंगे. पार्ट टाइम ट्रिब्यूनल का गठन दो साल के लिए किया गया है. ट्रिब्यूनल मुआवजा का भुगतान, नौकरी, भूमि, पुनर्वास , विकास आदि मामलों का अब समाधान कर सकेगा.
मांडर कॉलेज में बदल दिये गये प्रभारी प्राचार्य, विरोध
मांडर कॉलेज में एक माह के अंदर प्रभारी प्राचार्य को बदलने का विरोध शुरू हो गया है. एक माह पूर्व विवि ने फैयाज अहमद जहांगीर को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया था. उसके बाद 13 मार्च को उनकी जगह पर प्रो कुनूल कंडीर को मांडर कॉलेज का प्राचार्य बनाने संबंधी आदेश जारी किया गया. इसके विरोध में कॉलेज में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विवि के आदेश का विरोध करने का निर्णय लिया गया. कर्मियों का कहना था कि प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति एक माह पूर्व ही महाविद्यालय में हुई है. बार-बार प्रभारी प्राचार्य के बदलते रहने से कॉलेज में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित होता है. सभी ने अधिसूचना को रद्द करने की मांग की है.
बीपीएल कोटे से नामांकन के लिए 22 तक आवेदन का मौका
धनबाद में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राइट टू एजुकेशन (आरटीइ) के तहत पब्लिक स्कूलों में नामांकन के लिए आवेदन देने की समय सीमा बढ़ा दी गयी है. अब आवेदक 22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. पहले आवेदन देने की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो रही थी. धनबाद में 75 पब्लिक स्कूलों में आरटीइ कोटे की करीब 775 सीटें है. अभी तक सभी स्कूलों के लिए 800 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं.
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए