आकाशवाणी रांची में हिंदी पखवाड़ा शुरू, कर्मियों के लिए होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
आकाशवाणी रांची | Prabhat Khabar Network
आकाशवाणी रांची में 14 से 30 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस दौरान हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा और प्रोत्साहित किया जाएगा.
रांची. आकाशवाणी रांची में 14 से 30 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस दौरान हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा. हिंदी पखवाड़ा की शुरुआत हिंदी आलेख लेखन प्रतियोगिता से हुई.
18 सितंबर को होगी आशु भाषण प्रतियोगिता
बुधवार को टिप्पण और प्रारूपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं, 18 सितंबर को आशु भाषण प्रतियोगिता होगी. 19 सितंबर को मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा.
कार्यक्रम अधिशासी प्रभु शरण ने बताया कि संस्थान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदी पखवाड़ा उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से कर्मियों को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए