हेहल में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, अमन स्टोर से 114 बोतल-केन बरामद; महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सुखदेव नगर थाना, रांची

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुखदेवनगर पुलिस ने हेहल स्थित अमन स्टोर में गुप्त सूचना पर छापेमारी की. दुकान से विभिन्न ब्रांडों की 114 बोतलें और केन शराब बरामद की गई. पुलिस ने दुकान की संचालिका पूर्णिमा कुमारी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुरला पहाड़, हेहल स्थित अमन स्टोर में पुलिस ने छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों की 114 बोतल और केन शराब बरामद की. पुलिस ने दुकान की संचालिका पूर्णिमा कुमारी (34) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, बरामद शराब के संबंध में संचालिका कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी थी. टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर अमन स्टोर में छापेमारी की. तलाशी के दौरान दुकान से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई.

प्राथमिकी दर्ज, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

पुलिस के अनुसार, शराब से संबंधित कागजात मांगने पर संचालिका कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पूर्णिमा कुमारी को गिरफ्तार किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया. जब्त शराब को सील कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

छापेमारी टीम में एसआइ संतोष कुमार यादव, राहुल कुमार मेहता, सुचिन कुमार मिश्रा, महिला आरक्षी ममता इन्दु, रूपमनी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola