Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: खूंटी में सड़क हादसा, चपेट में आए दो बच्चे सहित 9 लोग

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की आज की प्रमुख खबरें.

Jharkhand Breaking News LIVE: सीएम चंपाई सोरेन आज 24 हजार लाभुकों को अबुआ आवास की सौगात दी. 83 बस से मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का शुभारंभ भी हुआ. विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए हेमंत सोरेन को अनुमति देने के मामले में आज सुनवाई हुई, अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया. कोर्ट अपना फैसला कल सुनाएगा. तमाम खबरों के अपडेट और झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दिन भर की जरूरी खबरें हम आपको यहां देंगे. बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

बजट सत्र से पहले रांची लौटे कांग्रेस के क्षुब्ध विधायक

झारखंड में चंपाई सोरेन के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से क्षुब्ध कांग्रेस के विधायक नई दिल्ली से रांची लौट आए हैं. लौटने के बाद इरफान अंसारी ने एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आलाकमान से आश्वासन मिला है. हमारी मांगों पर विचार किया जाएगा.

ईशा खंडेलवाल ने कोल्हान प्रमंडल की उपनिदेशक जनसंपर्क का पदभार ग्रहण किया

झारखंड सूचना सेवा की अधिकारी ईशा खंडेलवाल ने बुधवार (21 फरवरी) को कोल्हान प्रमंडल के उप-जनसंपर्क निदेशक का पदभार ग्रहण किया. ईशा खंडेलवाल को निवर्तमान उप जनसंपर्क निदेशक संजीव कुजूर ने पदभार सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद ईशा खंडेलवाल ने कहा कि जनसंपर्क के उद्देश्य को पूरा करेंगे. सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देंगी, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सूचना पहुंचे और उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

Image

पदभार ग्रहण करतीं ईशा खंडेलवाल.

खूंटी में सड़क हादसा, चपेट में आए दो बच्चे सहित 9 लोग

Image

खूंटी-कर्रा रोड में बिरहू मोड़ के एक सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए. घायलों में संजय सिंह, भानमति देवी, रेवती देवी, अनीता देवी, मिनी देवी, वीणा देवी, सुनील साहू और दो बच्चे शामिल हैं. वहीं एक बाइक चालक राजा कुंजला निवासी पंकज महतो भी घायल हुआ है. घायलों ने बताया कि बाइक ऑटो को ओवरटेक कर रहा था, इसी दौरान सड़क दुर्घटना हुई. जानकारी के अनुसार पंकज महतो अपनी बाइक पर सवार होकर रेवा से कुंजला जा रहा था. इसी क्रम में उसने एक ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया. तभी सामने से अचानक एक स्कूटी आ गयी, जिससे बचने के क्रम में बाइक ऑटो से टकरा गया और ऑटो पलट गयी. वहीं बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गये. बाइक चालक को भी चोटें आयी हैं. ऑटो में सवार सभी लोग बेड़ो से खूंटी कर्रा रोड एक मुंहजुट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जेएसएससी के चेयरमैन नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने के पीछे उनका कोई व्यक्तिगत कारण है.

जेएसएससी के चेयरमैन नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने के पीछे उनका कोई व्यक्तिगत कारण है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola