Jharkhand Breaking News LIVE: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की लगातार चौथी जीत
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में वंदना कटारिया ने रचा इतिहास, भारत की लगातार चौथी जीत
रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में मंगलवार को जापान को 2-1 से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल कर ली.
पुलिस आधुनिकीकरण के लिए मेसरा की टेक्निकल टीम करेगी एप्लीकेशन विकसित
सिमडेगा, रविकांत साहू: एसपी कार्यालय के सभागार में एसपी सौरभ कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. पुलिस के कार्यों का डिजिटाइजेशन एवं तकनीक का समावेश करने के लिए बीआईटी मेसरा (रांची) से आयी टेकनिकल टीम के साथ बैठक की गयी. टीम के सदस्यों द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण के तहत विभिन्न कार्यों के लिए एप्लीकेशन विकसित करने का काम किया जाएगा. बैठक में पुलिस के कार्यों को ऑनलाइन किए जाने को लेकर चर्चा की गयी. मेसरा की टीम के द्वारा विभिन्न थानों का भी विजिट किया गया. टीम के सदस्यों को पुलिस के कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि एप्लीकेशन डेवलप करने में सहायता मिल सके.
खूंटी के रनिया में सड़क हादसा, नौ लोग घायल
रनियाः खूंटी के रनिया-सौदे मुख्य मार्ग पर गोपीला के पास मंगलवार की देर शाम ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें नौ लोग जख्मी हो गये. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार दलबल के साथ पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. घायलों में ऑटो सवार हुतुटवा निवासी जोहान चंपी, अंबाटोली के कुंवारी कांडुलना, मंजूलिका कोनगाड़ी, सलोनी सुरीन, बेलसियागढ़ के परिबा देवी, रनिया के सरस्वती देवी, सुखमणि देवी और बाइक सवार जोहन चंपी तथा एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है. घटना की सूचना मिलने पर हुरदा बानो से लौट रहे विधायक कोचे मुंडा सभी घायलों को देखने रनिया सीएचसी पहुंचे.
300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी वंदना कटारिया, हॉकी इंडिया ने दी बधाई
भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड खिलाड़ी वंदना कटारिया 300वां अंतरराष्ट्रीय कैप अर्जित करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई. हॉकी इंडिया ने बधाई दी है.
मुड़मा जतरा मेले के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन
रांची: ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मिलित हुए. आपको बता दें कि हर वर्ष रांची जिले के मांडर में मुड़मा मेले का आयोजन किया जाता है.
गुमला में तीन लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
गुमला में तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसमें दो युवक व एक अधेड़ शामिल हैं. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. तीनों मामले में थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए