Jharkhand Breaking News LIVE: गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें

रांची: गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को शहर में मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी. इस संबंध में निगम के अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि इस दिन मांस-मछली की दुकानें खोलनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

रांची में रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव पर 52 लोगों ने किया रक्तदान

रांची: रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के तहत तेरापंथ युवक परिषद व झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची के सानिध्य में संघ के मैकी रोड कार्यालय सभागार में रक्तदान शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, प्रकाश अरोड़ा व वर्तमान अध्यक्ष विक्रम खेतावत, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने सामूहिक रूप से किया. इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद रांची की ओर से व श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ के सचिव विमल दासानी, सदस्य प्रकाश नाहटा, कमलेश संचेती, विवेक दस्सानी, ललित सेठिया ,पंकज बोहरा, अमित बेगानी, ललित सेठिया, विनय बेगवानी, विकास नाहटा, विशाल दस्सानी, विवेक बेगानी, आकाश बेगानी,सुरेश नाहटा, सरिता दासानी, पूजा नाहटा, प्रिया कोठारी, दिशा बेगानी, सोनू संचेती, नेहा बेगानी आदि लोगों ने रक्तदान शिविर में अपना योगदान दिया. पूर्व अध्यक्ष अनिल जालान भी उपस्थित थे.

गुमला में विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर

गुमला: गुमला थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के आरोपी सुबोध कुमार ने गुमला कोर्ट में सरेंडर किया. बताते चलें कि घटना 17 जनवरी 2023 की है. घटना के दिन पीड़िता महिला घर में अकेली थी. जिसका फायदा उठाते हुए अभियुक्त ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें कहा गया है पीड़िता के पति द्वारा अभियुक्त से जान-पहचान हुई थी. घटना के दिन उसके पति घर पर नहीं थे. इस दौरान अभियुक्त ने पीड़िता के घर में घुसकर चाकू का भय दिखा कर दुष्कर्म किया और फोटो, वीडियो तथा सेल्फी ले ली और ब्लैकमेल करने लगा.

4 अक्टूबर को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक संघ की हड़ताल

अनगड़ा, जितेंद्र कुमार: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक संघ के द्वारा 4 अक्टूबर को एक दिवसीय टोकन हड़ताल की जाएगी. संघ के महासचिव रामकुमार दीपक ने कहा कि मांग को पूरा करने के लिए विभाग को दो माह का समय दिया गया है. मांग पूरी नहीं हुई तो 5 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी. इस अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवा पूरी तरह बाधित रहेगी. इसकी सूचना संघ ने डाक विभाग के अधिकारियों को दे दी है.

गिरिडीह में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर के रीडर को एसीबी की टीम ने दबोचा

बेंगाबाद(गिरिडीह), अशोक शर्मा: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना में इंस्पेक्टर के रीडर की जिम्मेदारी संभाल रहे सिपाही दीपक कुमार को एसीबी धनबाद की टीम ने शनिवार की देर शाम को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा.

सिमडेगा में हत्या की दोषी महिला को आजीवन कारावास की सजा

सिमडेगा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कमल मिश्रा की अदालत ने हत्या की आरोपी महिला को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी. दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया. जुर्माने की राशि अदा नहीं करने की स्थिति में छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. बताया गया कि चार जनवरी 2018 को सुनीता देवी ने गांव के ही सुरसेन लुगून की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी थी. इस मामले में अभियोजन पक्ष से प्रभारी लोक अभियोजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने दलीलें पेश कीं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola