Jharkhand Breaking News LIVE: हजारीबाग के बड़कागांव में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, एक घायल
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
हजारीबाग के बड़कागांव में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, एक घायल
बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर हजारीबाग रोड स्थित फतहा के पास एक हाइवा ने दो मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया. यह घटना सोमवार देर शाम की है.
विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कांची नदी पर बने पुल का किया शिलान्यास
खूंटी, चंदन: विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि आदिवासियों की जमीन को लूटा जा रहा है. ऐसा लोगों को बरगलाने के लिए कहा जाता है. कहीं भी किसी की जमीन नहीं लूटी गयी है. अगर कहीं ऐसा हुआ तो मैं विधायक नहीं रहूंगा और लोगों के साथ आंदोलन करूंगा. ये बातें सोमवार को खूंटी के कालामाटी और सिल्दा पथ पर उरांव मसना के समीप कांची नदी पर उच्च स्तरीय पुल के शिलान्यास के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहीं. उन्होंने कहा कि पुल के बनने से यहां के विद्यार्थी और आम लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि पूर्व में इस क्षेत्र को आरआरडीए में शामिल किया गया था. जिसका कैबिनेट में विरोध कर क्षेत्र को आरआरडीए से बाहर निकाला. उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को शिक्षित करने की अपील की. सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो सहित अन्य ने संबोधित किया. ग्रामीणों ने अपने संबोधन में सड़क और खेल मैदान निर्माण का मांग विधायक के सामने रखी. मौके पर कालामाटी, सिल्दा के ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित थे. सिल्दा-कालामाटी पथ पर उरांव मसना के समीप कांची नदी में कुल तीन करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा. जिसकी लंबाई लगभग 97 मीटर और चौड़ाई 8.45 मीटर होगी. पुल में 205 मीटर का एप्रोच रोड भी बनाया जाएगा.
सीयूजे में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, भाषण प्रतियोगिता के विजेता होंगे पुरस्कृत
रांची: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) और राष्ट्रीय एकता दिवस को लेकर झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) परिसर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम संपन्न हुआ. राष्ट्रीय एकात्मकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन साइंस ब्लॉक में किया गया. विभिन्न संकायों/स्कूलों के 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया. चयनित/विजेता प्रतिभागियों की घोषणा मंगलवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में की जाएगी.
सीयूजे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन
रांची: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह को लेकर भ्रष्टाचार का विरोध करें – राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें थीम के तहत कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई. इसमें सभी ने प्रतिज्ञा ली कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा सजग रहेंगे और विश्वविद्यालय परिसर को हमेशा भ्रष्टाचार मुक्त रखने में अपना योगदान देंगे. इसके लिए नीतिपरक कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देने को लेकर ईमानदारी का भाव हमेशा रखेंगे. साथ ही पारदर्शिता, जिम्मेदारी तथा निष्पक्षता पर आधारित सुशासन की भी प्रतिज्ञा सभी कर्मचारियों ने ली. कुलपति प्रो के बी दास ने कर्मचारियों को प्रशासनिक भवन के सभागार में प्रतिज्ञा दिलाई, जिसमें कुलसचिव के के राव समेत सभी विभागाध्यक्ष के साथ-साथ सभी कर्मचारी भी मौजूद थे. विजिलेंस वीक को लेकर विश्वविद्यालय में और भी कई कार्यक्रम किए जाएंगे.
जमशेदपुर में बोले विधायक इरफान अंसारी, बीजेपी के पास नहीं है लोकल लीडरशिप
जमशेदपुर, कुमार आनंद: कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि रघुवर दास आउट, इरफान इन. ये बातें जमशेदपुर सर्किट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं. वे झारखंड विधानसभा आंतरिक संसाधन समिति की बैठक को लेकर जमशेदपुर आए थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास लोकल लीडरशिप नहीं है. भाजपा में नीलकंठ सिंह मुंडा का क्या होगा? बाबूलाल मरांडी हो या अमर बाउरी. इनके साथ एक भी आदिवासी और लोकल लोग नहीं हैं. इसका ताजा उदाहरण है कि बाबूलाल की सभा में अब एक भी आदिवासी शामिल नहीं हो रहे हैं. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल है के सवाल पर बन्ना गुप्ता पर कुछ बोलने से परहेज किया और कहा कि यह जमशेदपुर उन्हीं का इलाका है. ईडी के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बेहतर और लगातार काम कर रही है. रघुवर दास से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि ओडिशा में यह नारा नहीं होना चाहिए. बाहरी हैं. नई पारी के लिए हम उनको बधाई देते हैं. जमशेदपुर पहुंचे झारखंड विधानसभा आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष सह कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी का जमशेदपुर पहुंचने पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्वागत किया.
सीएम हेमंत सोरेन ने मयुराक्षी नदी पर बने झारखंड के सबसे लंबे पुल का किया उद्घाटन
कुमड़ाबाद: सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका में मयुराक्षी नदी पर नवनिर्मित झारखंड के सबसे लंबे उच्चस्तरीय पुल का पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए