Jharkhand Breaking News LIVE: उत्तराखंड सुरंग से सुरक्षित निकले मजदूर शुक्रवार तक आ सकते हैं झारखंड
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
उत्तराखंड सुरंग से सुरक्षित निकले मजदूर शुक्रवार तक आ सकते हैं झारखंड
रांची: उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा व डंडलगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में फंसे झारखंड के सभी 15 मजदूर शुक्रवार तक घर लौट सकेंगे. स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर वे अभी वहीं डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे. आपको बता दें कि 408 घंटे की जंग जीतकर वे सुरंग से सुरक्षित बाहर निकल आए हैं.
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे वीर श्रमिक
रांची: झारखंड के श्रम नियोजन विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों और उनके परिजनों से उत्तरकाशी में मुलाकात की. इस मुलाकात में अधिकारियों ने बताया कि झारखंड सरकार सभी श्रमिकों को वापस लाएगी. फिलहाल सभी श्रमिक और उनके परिजन सीएम आवास पहुंचे हैं, जहां उनकी मुलाकात उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से होगी. अनिल बेदिया के भाई सुनील बेदिया ने ये जानकारी दी.
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से विधायक लंबोदर महतो ने राजभवन में की मुलाकात
रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से आज गुरुवार को विधायक लंबोदर महतो ने राजभवन में भेंट की.
खूंटी में लकड़ी का बोटा लदा ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
खूंटी, चंदन: वन विभाग ने गुप्त सूचना पर लकड़ी लदा एक ट्रक (जेएच 09सी 9556) गोवा-बारूडीह पथ में बारूडीह पुल के पास से जब्त किया है. ट्रक सिंहभूम की ओर से नामकुम (रांची) की ओर जा रहा था. ट्रक में 78 पीस साल का बोटा लदा हुआ था. ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया है.
सीएम हेमंत सोरेन ने सिमडेगा में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
सिमडेगा: सीएम हेमंत सोरेन ने सिमडेगा के कोलेबिरा स्टेडियम में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. इस दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया.
धनबाद में जमीन व्यवसायी कृष्णा मंडल पर फायरिंग
धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन व्यवसायी कृष्णा मंडल को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए