Jharkhand Breaking News LIVE : अंकिता को न्याय दिलाने के लिए जमशेदपुर में आक्रोश मार्च

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए जमशेदपुर में आक्रोश मार्च

Jharkhand Breaking News LIVE : अंकिता को न्याय दिलाने के लिए जमशेदपुर में आक्रोश मार्च

जमशेदपुर : दुमका की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रवादी जनमंच की ओर से जमशेदपुर में विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया. JusticeForAnkita का बैनर लिए लोगों ने इस घटना की निंदा की. वहीं, कहा कि इस जघन्य अपराध ने राज्य को शर्मशार किया है. ऐसी घटना दोबारा किसी के साथ न हो उसके लिए सरकार को जल्द सख्त कदम उठानी चाहिए.

अंकिता हत्या मामला : राज्यपाल ने राज्य की कानून व्यवस्था पर जतायी नाराजगी

रांची : दुमका की बेटी अंकिता हत्या मामले को लेकर राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य की कानून -व्यवस्था पर नाराजगी जतायी है. राज्यपाल ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए डीजीपी से बात कर राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए नाराजगी जतायी है. इस दौरान राज्यपाल ने मृतक के परिजनों को तत्काल दो लाख रुपये देने की घोषणा की.

अंकिता हत्या मामले में ADG पहुंचे दुमका, परिजनों से की बात

Jharkhand Breaking News LIVE : अंकिता को न्याय दिलाने के लिए जमशेदपुर में आक्रोश मार्च

दुमका : अंकिता हत्या मामले में सोमवार को ADG दुमका पहुंचे. यहां से मृतक अंकिता का घर जरुवाडीह जाकर उनके परिजनों से बातचीत करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही कहा कि आरोपियों की कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कोर्ट से की जाएगी.

दुमका की अंकिता हत्या मामले में दूसरा आरोपी छोटू खान गिरफ्तार

दुमका : अंकिता हत्या मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी नईम उर्फ छोटू खान को गिरफ्तार किया है. सोमवार को आरोपी को दुमका कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. इस बात की पुष्टि दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने की है.

खबर का असर : अवैध बालू कारोबार को रोकने में अब शिक्षक नहीं होंगे तैनात

रांची : बालू के अवैध कारोबार को रोकने के लिए चेकनाका पर प्रतिनियुक्त किए गए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति एसडीओ ने समाप्त कर दी है. प्रभात खबर ने अवैध बालू कारोबार को रोकने के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इस पर शिक्षा मंत्री ने गंभीरता से लिया.

लातेहार के महुआडांड़ SDO ऑफिस समेत अन्य कार्यालयों में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

लातेहार : महुआडांड़ प्रखंड में पांचवी अनुसूचित क्षेत्र में प्रवेश वर्जित करने को लेकर लगाये गए बोर्ड को प्रशासन द्वारा हटाये जाने से आदिवासी संगठन खासे नाराज हैं. आदिवासी संगठन छेछारी परगना के सदस्यों द्वारा दूसरे दिन सोमवार को भी महुआडांड अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कृषि तकनिकी सूचना केंद्र भवन, JSLPS समेत अन्य कार्यालयों में संगठन के लोगों ने तालाबंदी कर दिया. इस दौरान नारा लगाते हुए धरने पर भी बैठ गये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola