Jharkhand Breaking News: न्यूनतम 1000 रुपये मिलेगी पेंशन, सीएमपीएफ बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

न्यूनतम 1000 रुपये मिलेगी पेंशन, सीएमपीएफ बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में बनी सहमति

कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफ) के करीब सवा लाख पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है. दिल्ली में बुधवार को हुई बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन प्रति माह देने पर सहमति बनी. यह जानकारी सीएमपीएफ बोर्ड के सदस्य बीएमएस के लक्ष्मण रेड्डी ने दी. बताया कि यह मामला काफी दिनों से लंबित था. बैठक की अध्यक्षता कोयला सचिव अमृतलाल मीणा ने की. बैठक में कोल इंडिया के प्रतिनिधि के अलावा इंटक को छोड़कर चारों संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे. मालूम हो कि करीब 44,000 पेंशनरों को 500 रुपए से भी कम पेंशन मिलती है.

इटली के संयुक्त राष्ट्र संघ के सम्मेलन में भाग लेंगे डॉ अभय मिंज एवं प्रो बिमल कच्छप

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के मानवशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ अभय सागर मिंज एवं उनके छात्र सह नवनियुक्त प्रोफेसर बिमल कच्छप को संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य और कृषि संगठन के रोम में होने वाले सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है. डॉ अभय सागर मिंज जनजातीय देशज ज्ञान एवं संस्कृति पर लगातार विशेष अध्ययन कर रहे हैं. डॉ मिंज लुप्तप्राय स्वदेशी भाषाओं और संस्कृतियों के अंतर्राष्ट्रीय प्रलेखन केंद्र के निदेशक भी हैं. डॉ मिंज एवं बिमल कई वर्षों से भारत के आदिवासी समुदायों के पारंपरिक ज्ञान पर अध्ययन कर रहे हैं. यह सम्मेलन उन्हें विश्व के आदिवासी युवाओं से परिचर्चा का अवसर प्रदान करेगा.

Jharkhand Breaking News: न्यूनतम 1000 रुपये मिलेगी पेंशन, सीएमपीएफ बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में बनी सहमति

खूंटी में तीन लोगों की मौत, सबकी उम्र 50 साल से कम

खूंटी जिले में बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई. अड़की थाना क्षेत्र के बारूहातू के रोड़ाबंदा गांव में तालाब में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से मुरहू के केवड़ा गांव निवासी पिलाई नाग (35) की मौत हो गई. उसने अपने तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाई थी. जाल बाहर निकालने के दौरान वह खुद जाल में फंस गया और गहरे पानी में डूब गया. चिकोर बीरडीह में गुड़िया कुमारी (24) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सायको थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में नियारन मुंडू (47) की मौत हो गई. वह मुरहू के गोवा गांव से सायको थाना क्षेत्र के कोलमे जा रहा था. इसी क्रम में सड़क दुर्घटना हो गई. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

खूंटी से चंदन कुमार की रिपोर्ट

किशन पटनायक की पुण्यतिथि पर झारखंड के मिहिजाम में जुटे समाजवादी

देश के बड़े समाजवादी चिंतक किशन पटनायक के 19वें स्मृति दिवस पर झारखंड के संताल परगना स्थित मिहिजाम में केवटजाली के गांधी आश्रम में समाजवादियों का महाजुटान हुआ. देश भर से जुटे समाजवादियों ने एक बार फिर पूरी ताकत से समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया.

झारखंड : बंदगांव पुलिस ने कुदाडी जंगल से 6 क्विंटल डोडा जब्त किए, अभियुक्त फरार

पश्चिम सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव थाना के बंदगांव से कोचांग जाने वाले मार्ग पर स्थित कुदाड़ी जंगल से पुलिस को नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह क्विंटल डोडा जब्त किया है. पुलिस को 25 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव थाना क्षेत्र के घने जंगल में स्थित कुदाड़ी के समीप अफीम एवं डोडा की तस्करी बड़े मात्रा में की जानी है. इसके बाद बंदगांव थाना प्रभारी राहुल मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया है. टीम ने तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर एक वाहन को जब्त किया, जिस पर छह क्विंटल डोडा लदा था. हालांकि, तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए. बताया गया है कि बंदगांव थाना के बीहड़ में पोस्तो की खेती होती है. यहां के अफीम एवं डोडा दूर-दराज के क्षेत्रों में भेजे जाते हैं. जब्त डोडा की कीमत लाखों में बताई जा रही है.

रांची को मिला पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवॉर्ड

झारखंड की राजधानी रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवॉर्ड मिला है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में रांची स्मार्ट सिटी को सम्मानित किया. सिक्यूरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल आस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर रांची स्मार्ट सिटी की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola