Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: जेसीबी जलाने में शामिल नाबालिग सहित पीएलएफआई के 3 उग्रवादी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

सोनपुर स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव

रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर स्टेशन पर 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव का निर्णय लिया है.अब यहां 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (25 मई से होने वाली यात्रा) और 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस होने वाली यात्रा क्रमशः 11:20 बजे और 18:35 बजे सोनपुर स्टेशन पहुंचेगी.अपने आवागमन के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पांच (05) मिनट के लिए सोनपुर स्टेशन पर रुकेगी.

बरवाअड्डा में वज्रपात से मां-बेटी की मौत

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बेंहचिया-तिलैया गांव निवासी पूरण महतो की पत्नी शांति देवी (42 वर्ष) व पुत्री रिंकू कुमारी (18 वर्ष) की मौत शुक्रवार की शाम व्रजपात से हो गयी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के कुछ घंटे पहले मां व बेटी बाजार में सब्जी बेचकर लौटी थी. फिर शाम को दोनों घर के सामने स्थित खेत में सब्जी तोड़ने गयीं. इस दौरान तेज आंधी-पानी शुरू हो गया. आंधी-पानी से बचने के लिए मां-बेटी तिलैया-मनियाडीह पथ पर अर्द्धनिर्मित शेड में घुस गयीं. इस दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी. मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

जेसीबी जलाने में शामिल नाबालिग सहित 3 पीएलएफआई के उग्रवादी गिरफ्तार

खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड के कोटेंगसेरा गांव में 20 मई को पीएलएफआई के उग्रवादियों ने जेसीबी को जलाया था. इसका खुलासा शुक्रवार को तोरपा एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने किया. उन्होंने बताया कि जेसीबी को जलाने में शामिल तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें गुमला के कमडारा थाना क्षेत्र के कुली गांव निवासी विनोद कुमार, तोरपा के इचा ग्वार टोली निवासी उमेश गोप और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने उनके पास से 7 गोली, 2 मोबाइल फोन, एक बाइक और पीएलएफआई के पर्चे के साथ चंदा की रसीद बरामद की है. विनोद कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास है.

पलामू में सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती को फ्लाईओवर से फेंका

पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घायल अवस्था में टेंपों से आरोपियों ने कव्वल गांव के पास फोर लेन सड़क निर्माण कार्य में फ्लाईओवर से युवती को फेंका, लेकिन युवती जमीन पर नहीं गिरी. राहगीरों ने घायल अवस्था में युवती को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया.

लोहरदगा में डोभा में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मातम

लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो पंचायत अंतर्गत टोटो गांव में मछली मारने गये दो सगे भाइयों की शुक्रवार सुबह डोभा में डूबने से मौत हो गई. मृतक टोटो गांव निवासी कार्तिक उरांव के दस वर्षीय श्रीनाथ उरांव और आठ वर्षीय श्रीकांत उरांव उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय टोटो का छात्र था.

क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में पलामू बना चैंपियन, एसपी को मोमेंटो देकर किया सम्मानित

क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में पलामू ओवर आल चैंपियन बना. आईजी राजकुमार लकड़ा ने पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर आईजी ने कहा कि पलामू पुलिस हर क्षेत्र में बेहतर कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola